मुंबई

गर्मी पर चोट करने आ रहा मानसून, झमाझम बारिश से भीग जाएगा दिल्ली, यूपी-बिहार; छुट्टी पर जाएगी हीटवेव

Monsoon Update 2024: 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री होते ही झमाझम बारिश हो सकती है। ये क्रम कई दिनों तक लगातार जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

मौसम की खबर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon Update 2024 : उत्तर भारत में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। जहां, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत अन्य पड़ोसी राज्यों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। 19 मई से दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) ने दस्तक दे दी थी। इसके प्रभाव से केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और तेलंगाना समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। उधर, बांग्लादेश से सक्रिय होकर बंगाल समेत अन्य राज्यों में एंट्री लेने वाले रेमल तूफान के असर से बारिश दर्ज हुई। लेकिन, अब महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश ने राहत दी है। आइये जानते हैं दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मानसून कब तक एंट्री लेगा।

रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने किया बेहाल

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत हरियाणा-पंजाब में रिकॉर्डतोड़ गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उधर, देश के दक्षिणी हिस्से में मानसून तेजी की रफ्तार से बढ़ रहा है। उधर, तेलंगाना और गोवा में एंट्री मार चुका है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि देश के बाकी हिस्सों को तेजी के साथ कवर करेगा।

  • पूर्वोत्तर भारत में 25 मई को मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
  • उत्तर भारत में मानसून 27 जून तक पहुंचने की गुंजाइश है।
  • भारत में साल 2024 में सामान्य मानसूनी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून तेलंगाना से होते हुए गोवा में प्रवेश कर चुका है। इसके असर से मुंबई में भारी बारिश दर्ज की गई। मुंबई में तेज बारिश से जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, मुंबई में बारिश ने गर्मी पर चोट की है। वहां अब मौसम सुहावना प्रतीत हो रहा है।

शहर/राज्य का नाममानसून की संभावित तारीख
चेन्नई मुंबई11 जून
कोलकाता10-11 जून
दिल्ली28-30 जून
पुणे10 जून
चेन्नई10 जून
गुजरात15 जून
उत्तर प्रदेश20-25 जून
हरियाणा-पंजाब30 जून
राजस्थान30 जून
30 जून तक दिल्ली-एनसीआर पहुंचेगा मानसून

आईएमडी का कहना है कि जल्द ही यानी अपनी निर्धारित तारीख से पहले मानसून के सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। तेजी के रफ्तार के साथ बढ़ रहे मानसून से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की स्पीड को देखते हुए 15 जून तक पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। फिर 25 जून तक मध्य प्रदेश और गुजरात को कवर करते हुए दिल्ली का रास्ता नापेगा। 30 जून को दिल्ली-एनसीआर में मौसम की एंट्री होते ही झमाझम बारिश होगी। ये क्रम कई दिनों तक लगातार जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस हिसाब से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश को महज 25 दिन का इंतजार करना होगा। इसके बाद बारिश की फुहारें गर्मी की छुट्टी कर देंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article