कानपुर

कानपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई; नीले ड्रम में शराब छिपाकर ले जा रहे 2 गिरफ्तार

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी का बड़ा खुलासा किया। चेकिंग के दौरान दो युवकों के पास से 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 58 बियर कैन बरामद हुईं। आरोपी बिहार ले जाकर अवैध बिक्री की योजना बना रहे थे।

Image

शराब तस्करी के मामले में 2 गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो: Canva)

Kanpur News: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। स्टेशन के आउटर इलाके में चेकिंग के दौरान दो युवक संदिग्ध हालात में नीले प्लास्टिक ड्रम के साथ दिखाई दिए। जांच में ड्रम से 12 बोतल अंग्रेजी शराब और 58 बियर कैन बरामद हुईं।

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले राजू दास और हरेंद्र दास के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे इस शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की योजना बना रहे थे, जहां शराबबंदी के चलते इसकी भारी काला बाजारी होती है।

जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि एक खास सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। बरामद शराब और बियर कैन को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है, और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह कार्रवाई हरियाणा से बिहार तक फैले शराब तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कानपुर पुलिस की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!