कानपुर

कानपुर के युवक की हत्या में खुला राज, प्रेमिका ने 50 हजार में कराई थी हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:33 PM IST

Kannauj Murder Case: कन्नौज के इंदरगढ़ थाना इलाके के एक खेत में मिले अज्ञात युवक के शव से जुड़ी घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक की पहचान कानपुर के गोविंद नगर के मुन्ना के रूप में हुई है।

Image

कन्नौज युवक मर्डर केस में खुलासा

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के युवक की कराई गई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेमिका ने अपने दो करीबियों को 50 हजार में कराई हत्य
  • पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला सुलझाया

Kannauj Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पिछले दिनों इंदरगढ़ थाना इलाके में मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक की पहचान कानपुर के गोविंद नगर के रहने वाले मुन्ना के रूप में हुई है। युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने ही कराई थी। युवक को परिवार ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था, इसीलिए प्रेमिका ने पीछ़ा छुड़ाने के लिए 50 हजार का लालच देकर युवक की हत्या करा दी। एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि, शव की शिनाख्त कानपुर के गोविंदनगर की संजय नगर कच्ची बस्ती के नूर मोहम्मद के पुत्र मुन्ना के रूप में हुई है।एएसपी ने बताया कि, मुन्ना का अयोध्या के हैदरगंज के पट्टी-पटखोली की रहने वाली महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति इकबाल की मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला की मुन्ना से नजदीकी बढ़ गई।

प्रेमिका ने 50 हजार रुपये का लालच देकर कराई हत्या

इस पर मुन्ना के घर वालों ने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसलिए महिला मुन्ना से पीछा छुड़ाना चाहती थी। करीब छह महीने पहले भी महिला उसे लेकर इंदरगढ़ स्थित झील लेकर पहुंची थी, लेकिन यहां उसकी हत्या करने में सफल न हो पाई। इसके बाद महिला की मुलाकात औरेया के बेला थाना के ढवारी के रहने वाले जितेंद्र और कन्नौज के इंदरगढ़ के लाख के रहने वाले मन्ना उर्फ श्याम बाबू लोधी से हुई। इसके बाद प्रेमिका महिला ने मनका को 50 हजार रुपये का लालच दिया और मुन्ना को रास्ते से हटाना का प्लान बनाया।

शराब पिलाकर की थी मुन्ना की हत्या

प्लान के मुताबिक, सभी लोग 4 सितंबर को मुन्ना को कानपुर से मढ़पुरा लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने मुन्ना को जमकर शराब पिलाई। इसके बाद गमछे और ईंट से मुन्ना की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस को छह सितंबर को इंदरगढ़ के मढ़पुरा के एक खेत से शव मिला। शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। वारदात के बाद से ही पुलिस जांच में जुटी थी। कड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त की, साथ ही हत्या के आरोपियों तक भी पहुंच गई। एएसपी ने बताया कि, हत्याकांड काफी उलझा था। इंदरगढ़ थाना की पुलिस और एसओजी की टीम ने मामले को सुलझाया। पुलिस ने प्रेमिका और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article