Kanpur Smart City: उत्तर प्रदेश में कानपुर स्मार्ट सिटी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो जाएगा। मौजूदा समय में जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं उनकी फंडिंग जून माह से बंद हो जाएगी। अब स्मार्ट सिटी की मद से कानपुर में विकास के कार्य नहीं होंगे। एक बार फिर से नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसी सरकारी मशीनरी को ही आगे आना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी की तरफ से कलेक्ट्रेट की बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण भी अटक सकता है। इस कार्य के अधर में लटकने की आशंका है, क्योंकि अभी तक सिर्फ एक फीसदी ही काम इस योजना में हुआ है, 99 फीसदी काम बाकी है।
दूसरी तरफ चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर के निर्माण पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य जुलाई माह में है। साइट पर 2 शिफ्टों में दिन रात कार्य चल रहा है। हालांकि इस काम को पूरा कराने को बाकी किस्तें केंद्र से मिलने की संभावनाएं हैं।
