कानपुर

Kanpur Ring Road: खुशखबरी...जल्द होगा रिंग रोड का शिलान्यास, इन लोगो को मिलेगा लाभ

Kanpur Ring Road: कानपुर रिंग रोड का लोकार्पण 8 जनवरी को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। इस रिंग रोड से पूरे जिले को लाभ मिलेगा।

Image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे कानपुर रिंग रोड का शिलान्यास

Photo : BCCL

Kanpur Ring Road: कानपुर वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नए साल की शुरुआत होने का बाद कानपुर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। रिंग रोड बनने से पूरे जिले समेत आस-पास के जिलों को भी इसका लाभ होगा। जानकारी के अनुसार कानपुर रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास 8 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इस रिंग रोड़ का शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा। आइए आपको बताएं सबसे पहले कहां पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।

तेज हुई कार्यक्रम की तैयारी

रिंग रोड का शिलान्यास करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली, कानपुर और उन्नाव जिले में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी ई-मेल के माध्यम से एनएचएआई के परियोजना निदेशकों दी गई थी। इस सूचना के बाद कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न हो और सुरक्षा के इंतजाम पूरे हो इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है।

जीटी रोड का कार्य जल्द होगा पूरा

मिली जानकारी के अनुसार जीटी रोड पर चल रहा कार्य भी तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। शहर के कल्याणपुर आईआईटी गेट से मंधना तक तीन किलोमीटर तक जिस प्रकार कार्य चल रहा है, उसके हिसाब से संभावना जताई जा रही है कि कार्य 4 जनवरी तक पूरा किया जा सकता है। इसके साथ ही बता दें कि बिठूर रेलमार्ग का कार्य पूरा हो चुका है और ये आवागमन के लिए जल्द ही खोला जाएगा।

रिंग रोड के शिलान्यास का कार्यक्रम

8 जनवरी 2024 को होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वार शिलान्यास का कार्यक्रम में हिस्सा लिया जाएगा। 8 जनवरी को सबसे पहला कार्यक्रम रायबरेली में आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री द्वारा लालगंज से उन्नाव फोरलेन हाईवे का शिलान्यास किया जाएगा। यहां के समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री कानपुर के लिए रवाना होंगे। कानपुर में उनके द्वारा कानपुर अलीगढ़ जीटी रोड फोरलेन सड़क और चेकरी-प्रयागराज सिक्स लेन सड़क का शिलान्यास करेंगे। यहां से वह अंतिम चरण के लिए उन्नाव जाएंगे। उन्नाव में उनके द्वारा उन्नाव -लालगंज फोरलेन सड़क का शिलान्यास करेंगे।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

कानपुर रिंग रोड के बनने का लाभ केवल कानपुर को ही नहीं मिलेगा। इस रिंग रोड का लाभ उन्नाव, लालगंज, अलीगढ़, प्रयागराज को भी मिलेगा। इसके अलावा आस-पास के जिलों को भी कानपुर रिंग रोड का लाभ मिलेगा। इन सड़कों से लोग आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर कम समय में पहुंच सकेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article