कानपुर

Kanpur: पत्नी बोली-जब तक सास जिंदा है घर नहीं आऊंगी, कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला, बांदा में दिल दहला देने वाला मामला

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 03:41 PM IST

Banda Murder: बांदा में कलयुगी बेटे ने ईंट से सिर कुलचकर मां को मौत के घाट उतार दिया। जब पोती दादी को खाना देने गई तो वारदात की जानकारी हुई। मझले बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Image

कलयुगी बेटे द्वारा मां की हत्या करने के मामले में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के बांदा में रिश्ते हुए शर्मसार, कलयुगी बेटे ने मां को मार डाला
  • पत्नी ने सास के साथ रहने से कर दिया था इनकार
  • आरोपी ने मां की ही ले ली जान, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Banda Murder: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। मां की हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है। दरअसल, बांदा जिले के बिसंडा में पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला। हत्या के बाद आरोपी ने मां के शव को चारपाई के नीचे छिपा दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सास के रहते ससुराल आने से इनकार कर दिया था। मामले में महिला के बड़े बेटे ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी बेटी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार बिसंडा के हनुमान नगर में रहने वाली शिवकलिया (75) अपने अविवाहित मझले बेटे बाबूलाल के संग रहती थी। जबकि शादीशुदा बड़ा बेटा लाला और छोटा बेटा रामू अलग रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि रामू की पत्नी मायके चली गई थी। रामू उसे लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वह साथ नहीं आई।

दादी के लिए खाना लेकर पहुंची थी पोती

शनिवार को वह घर आया तो चारपाई पर मां सो रही थी। आरोपी ने अपनी मां का सिर पत्थर से कुचलकर मार डाला। इसके बाद आरोपी मां के शव को चारपाई के नीचे छिपाकर फरार हो गया। बड़े बेटे लाला की बेटी अंजली देर रात दादी को खाना लेकर पहुंची तो उसने दादी का शव चारपाई के नीचे पाया। बुजुर्ग का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर सामने आया कि पत्नी के मायके में रहने से रामू परेशान रहता था और वह अजीबोगरीब हरकते करता था। एक साल पहले रामू ने लाला पर हंसिया से हमला किया था। हमले में लाला गंभीर रूप से घायल हो गया था। कुछ दिन पहले रामू ने एक पड़ोसी का लाठियों से पीटकर उसका हाथ तोड़ दिया था।

जब तक सास जिंदा है, तब तक वह ससुराल नहीं लौटेगी

जानकारी यह भी सामने आई है कि रामू की पत्नी रामा और मां शिवकलिया के बीच अक्सर अनबन रहती थी। इस वजह से रामा एक वर्ष से नरैनी स्थित मायका कारूदेवी में रह रही है। बहू रामा का कहना था कि जब तक सास जिंदा है, तब तक वह ससुराल नहीं लौटेगी। शनिवार को रामू पत्नी को लेने पहुंचा था, लेकिन वह आई नहीं। रामू घर आया और मां को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंचे बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि रामू पत्नी के मायके से नहीं आने पर दिमागी रूप से परेशान था। आरोपी रामू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें