कानपुर

Kanpur News: शहर में बढ़ रहा ई-बसों का दायरा, ई-बसों के जरिए कानपुर से जुड़ेगा उन्नाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 01:39 AM IST

Kanpur E Buses: यूपी के उन्नाव से रोजाना कानपुर जाने वाले करीब सात हजार यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार से शहर के गांधी नगर तिराहे से कानपुर के बड़ा चौराहा और फूलबाग तक इलेक्ट्रिक बसों से आवागमन शुरू होगा।

Image

उन्नाव से रोजाना कानपुर जाने वाले करीब सात हजार यात्रियों के लिए राहत भरी खबर

KEY HIGHLIGHTS
  • सुगम और सस्ता होगा कानपुर से उन्नाव तक आवागमन
  • मंगलवार से कानपुर से उन्नाव के बीच दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
  • हर आधे घंटे में बड़ा चौराहा और फूलबाग से मिलेंगी इलेक्ट्रिक-बसें

Kanpur E Buses: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में इलेक्ट्रिक बसों का दायरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार से पहली बार कानपुर जिला पड़ोसी जिले उन्नाव से ई- बसों के जरिए जुड़ जाएगा। ऐसे में कानपुर से उन्नाव तक आवागमन सुगम और सस्ता होगा। कानपुर के फूलबाग और बड़ा चौराहा से हर आधे घंटे में ई-बस का संचालन होगा। बसें मगरवारा होते हुए उन्नाव शहर की सीमा पर बने टेंपो स्टैंड तक पहुंचेंगी। अभी कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के अधीन चल रही बसें सिर्फ कानपुर जिले के अंदर तक ही संचालित हो रही थी। पहले चलाई गई सीएनजी बसें भी शहर में ही चलती थीं। पहली बार ई- बसों को दूसरे जिले तक चलाने पर सहमति बनी है।

आपको बता दें कि उन्नाव से सरकारी-गैर सरकारी कर्मचारी, छात्र, फैक्टरी कर्मचारी, व्यापारी और दुकानदारों के अलावा अन्य वजहों से रोजाना करीब सात हजार लोग कानपुर तक आवागमन करते हैं। अब यात्रियों को सुरक्षित, वातानुकूलित और प्रदूषण रहित सुकून भरे सफर की सौगात मिलेगी।

पहले चरण में चलेंगी 12 बसें

जानकारी के अनुसार, इस रूट पर रोडवेज सिटी बस सेवा के अधिकारियों ने बताया कि, पहले चरण में कानपुर-उन्नाव रूट पर 12 बसों का संचालन किया जाएगा। ऐसे में इस रूट पर बसों की फ्रीक्वेंसी बनी रहेगी। बसों का संचालन सुबह 6 से रात दस बजे तक होगा। इसके लिए कंपनी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रोडवेज ई- बस सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने के अनुसार, उन्नाव के बाद दूसरे पड़ोसी जिलों के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का सर्वे कराया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के चलने से वायु प्रदूषण में कमी दर्ज की जाती है। साथ ही यात्रियों को लग्जरी बसों के सफर का लुत्फ मिलता है।

सप्ताह भीतर में एमएसटी बनना शुरू होगा

रोडवेज के अफसरों के अनुसार ई बसों में मासिक सीजन टिकट यानी कि एमएसटी स्मार्ट कार्ड बनना सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी। इसमें सफर करने वाले यात्री एडवांस में फास्ट टैग की तरह रीचार्ज करा लेंगे। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 20 फीसदी की बचत होगी। भविष्य में इस स्मार्ट एमएसटी कार्ड में कई तरह के और फायदे मिलने लगेंगे।

किराया और रूट तय किया गया

कानपुर से उन्नाव तक तीस रुपये किराया होगा। इसके अलावा तीन से छह किलोमीटर की दूरी के लिए दस रुपये, दस किलोमीटर तक 15 रुपये, 14 से 19 किमी तक के लिए 22 रुपये चुकाने होंगे। यह बसें उन्नाव के गांधीनगर तिराहा से आदर्श नगर, अकरमपुर, शेखपुर, मगरवारा, नेहरूनगर, मरहला चौराहा, गंगाघाट कोतवाली होते हुए कानपुर बड़ा चौराहा रूट पर चलेंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article