कानपुर

Kanpur: कानपुर में रिश्ते तार तार, देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस को बताई ये वजह

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 05:09 PM IST

Kanpur Murder Case: पति की दो साल पहले हुई मौत के बाद उसके मौसेरे भाई से शादी करना मृतका के देवर को बुरा लगा। जिसके चलते उसने घर की इज्जत खराब करने की बात कहते हुए भाभी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गांव से दो सौ मीटर दूर पेड़ के नीचे बैठे हुए अरेस्ट कर लिया।

Image

महिला की हत्या के मामले को लेकर जानकारी देती हुई एसपी चारु निगम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नशे में धुत होकर आरोपी देवर ने भाभी पर चाकू से किए कई वार
  • वारदात के समय मृतका घर में चारपाई पर सो रही थी
  • आरोपी ने पुलिस को बताया भाभी ने घर की इज्जत खराब की इसलिए मारा

Kanpur Murder Case: कानपुर के ग्रामीण इलाके से रिश्तों को तार- तार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पर एक देवर ने सगी भाभी की इज्जत खराब करने का हवाला देकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटना बिधूना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव पूर्वा पीताराम की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला गुड़िया अपने घर में चारपाई पर लेटी थी। इस बीच हत्यारा देवर भूरा नशे की हालत में आया और भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा।

जिससे मृतका की गर्दन, पेट व हाथों सहित शरीर के अन्य जगहों पर गहरे जख्म हो गए। इसके बाद वह अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गया। गांव के लोगों ने हत्यारे भूरा के हाथ में खून से सना चाकू देखा तो पुलिस को सूचना दी। एसपी चारु निगम के मुताबिक, वारदात की सूचना के बाद मौके का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई गई। इसके बाद हत्यारे की तलाशी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया व साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।

एसपी के मुताबिक, आरोपी गांव से ही 200 मीटर की दूरी पर एक पेड़ के तले बैठकर देर रात को मोबाइल चला रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से दबोच लिया। एसपी के मुताबिक, आरोपी भूरा ने पूछताछ में बताया कि, भाभी ने घर की इज्जत खराब कर दी थी। उसके पाप का घड़ा भर गया था, इसलिए उसे मारना पड़ा। पुलिस अब घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच कर रही है।

ना पिता का साया रहा और ना ही मां की ममता

एसपी चारु निगम के मुताबिक, मृतका गुड़िया पति विजय की मौत के बाद अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। करीब दो साल पहले उसके पति विजय की गुजरात के अहमदाबाद में मौत हो गई थी। करीब एक साल पहले मृतका ने पति के मौसेरे भाई रामप्रकाश से विवाह कर लिया था। बस यही बात भूरा को परेशान कर रही थी। इसी वजह से उसने मौका पाकर भाभी की हत्या कर दी। इधर, पहले पिता का साया उठ गया और अब मां की ममता भी नहीं रही। तीनों मासूमों पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मां का शव घर लाया गया। तीनों बच्चे उससे लिपट कर रोने लगे और बेसुध हो गए। परिजनों ने किसी तरह बच्चों को संभाला और सांत्वना दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान