कानपुर

Kanpur: कानपुर का नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल, विद्यालय में बनाया जाएगा स्वीमिंग पूल, मिलेंगी यह सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 08:38 PM IST

Kanpur Model School: कानपुर के चुन्नीगंज स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज अब मॉडल बनेगा। 80 लाख रुपये से इसकी हालत सुधरेगी। इस विद्यालय को कानपुर स्मार्ट सिटी ने गोद ले लिया है, जिसके तहत विद्यालय में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। स्कूल में स्वीमिंग पूल भी फिर से चालू किया जाएगा। मंडलायुक्त ने तीन से चार महीने में काम पूरा होने की उम्मीद जताई है।

Image

नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर के चुन्नीगंज का नगर निगम इंटर कॉलेज अब बनेगा मॉडल
  • आयुक्त ने दौरा कर मॉडल स्कूल विकसित करने की समीक्षा की
  • स्कूल में बंद पड़ा स्वीमिंग पूल भी फिर से चालू होगा


Kanpur Model School: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चुन्नीगंज स्थित जर्जर भवन वाले नगर निगम इंटर कॉलेज को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है। इस स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इस कॉलेज का कायाकल्प 80 लाख रुपये से किया जाएगा। आपको बता दें कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है। साल 1952 में विद्यालय का निर्माण किया गया था। मरम्मत न होने की वजह से यह विद्यालय काफी जर्जर हालत में पहुंच गया। इस विद्यालय को कानपुर स्मार्ट सिटी ने गोद ले लिया है, जिसके तहत विद्यालय में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कानपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत इसे गोद लिया गया है।

मंडलायुक्त और कानपुर स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष डॉ. राजशेखर ने नगर आयुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ विद्यालय का दौरा किया। स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। यहां 200 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। यहां 480 बच्चों का दाखिला होना चाहिए था।

तीन से चार महीने में पूरा होगा काम

विद्यालय कैंपस में बच्चों के खेल-कूद के लिए पर्याप्त जगह हैं, जो विकसित नहीं की गई है। इस दौरान विद्यालय की तरफ से प्रस्ताव दिया गया कि जर्जर स्कूल भवन की भी मरम्मत करा दी जाए। इसके लिए उनसे प्रस्ताव मांगा गया है। मंडलायुक्त ने तीन से चार महीने में काम पूरा होने की उम्मीद जताई है। इसके लिए कमिश्नर ने नगर आयुक्त, नोडल अधिकारी कानपुर स्मार्ट सिटी को मासिक रूप से जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी संग दौरा करने का निर्देश दिया है। यहां लंबे समय से बंद पड़ा स्वीमिंग पूल भी फिर से चालू किया जाएगा। दोबारा इसे चालू किया जाएगा। इसकी आमदनी से इसका रखरखाव भी किया जा सकेगा।

मंडलायुक्त ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

इसके लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रधानाचार्य से 15 दिनों में मांगी गई है। मंडलायुक्त ने प्रधानाचार्य को विद्यालय में स्वीमिंग पूल तैयार होने के बाद इसमें कितने बच्चे स्वीमिंग सीखने के लिए आएंगे, इसका बिजली का बिल, मेंटिनेंस, सिक्योरिटी, कोच और इसके लिए कितना शुल्क रखना होगा, इसका विस्तृत अध्ययन करते हुए प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article