दिल्ली

Delhi Blast: मस्जिद के पास क्या कर रहा था संदिग्ध उमर? दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV आया सामने

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर नबी रामलीला मैदान के नजदीक एक मस्जिद के पास टहलते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि विस्फोट करने से कुछ समय पहले वह मस्जिद में गया होगा।

Image

दिल्ली ब्लास्ट का नया CCTV आया सामने (फोटो साभार: PTI)

Photo : PTI

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर नबी रामलीला मैदान के नजदीक एक मस्जिद के पास टहलते हुए दिखाई दे रहा है।

संकरी गली में दिखाई दिया उमर

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में उमर को एक संकरी गली में सीधे चलते हुए देखा जा सकता है, फिर वह अपना सिर दाईं ओर मोड़ता है, जिस क्षण कैमरा उसका चेहरा रिकार्ड करता है, और फिर वह आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि विस्फोट करने से कुछ समय पहले वह मस्जिद में गया होगा।

ब्लास्ट में कितने लोगों की गई जान?

दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास शाम 6:52 बजे एक हुंदै आई20 कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। विस्फोट का प्रभाव इतना भीषण था कि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा घटनास्थल से प्राप्त दृश्यों में क्षत-विक्षत शव और बिखरा हुआ मलबा दिखाई दे रहा था।

कई CCTV में दिखाई दिया उमर

अधिकारियों ने बताया कि उमर को घटना वाले दिन दिल्ली में रिकॉर्ड की गई कई सीसीटीवी क्लिप में देखा गया था। उमर पर ही विस्फोटकों से लदी कार चलाने का संदेह है। लाल किले के पास सुनहरी मस्जिद पार्किंग स्थल से प्राप्त एक विशेष फुटेज में वह अपराह्न 3:19 बजे प्रवेश करते और शाम 6:28 बजे बाहर निकलते हुए दिखाया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article