कानपुर

Kanpur: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन अब एयरपोर्ट के जैसे दिखेगा, अमृत भारत योजना से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 06:53 PM IST

Kanpur Central Railway Station: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित सेंट्रल संवारने के लिए 729 करोड़ मिले हैं। कानपुर का सेंट्रल स्टेशन अब किसी एयरपोर्ट से कम नहीं लगेगा। यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही कानपुर के पनकी, गोविंदपुरी और अनवरगंज स्टेशन की कायाकल्प होगा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनने पर ओवरलोड दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ियों का भार कम होगा।

Image

सेंट्रल रेलवे स्टेशन में भी दिखेगा एयरपोर्ट जैसा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओवरलोड दिल्ली-हावड़ा रूट की मालगाड़ियां डायवर्ट होंगी
  • कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन 729 करोड़ रुपये से संवारेगा
  • सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
  • कानपुर के तीन छोटे स्टेशन की भी सुधारेगी हालत


Kanpur Central Railway Station: कानपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर अब एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देखने को मिलेंगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। कानपुर सेंट्रल को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने को 729 करोड़ रुपये मिले हैं, इस रुपये से स्टेशन का कायाकल्प होगी। रेल मंत्रालय ने इस स्टेशन को अमृत भारत योजना से जोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि इसके लिए टेंडर पहले ही हो चुका है, लेकिन नई योजना से जुड़ने के बाद बजट और अधिक मिला है। कानपुर में सिर्फ सेंट्रल रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि अनवरगंज, गोविंदपुरी और पनकी रेलवे स्टेशन पर भी अमृत भारत योजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।

कानपुर शहर में जाम की जड़ बनीं रेलवे क्रॉसिंगों से राहत मिलेगी। अनवरगंज से मंधना तक प्रस्तावित एलिवेटेड ट्रैक का काम मूर्तरूप लेगा। 1218 करोड़ रुपये इसके लिए प्रस्तावित हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों के विकास के लिए अमृत भारत योजना का खाका खींचा है, इस योजना में अभी 1275 स्टेशनों को शामिल किया गया है।

गोविंपुरी, पनकी और अनवरगंज के भी सुधरेंगे हालात

रेल अधिकारियों के अनुसार, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए पिछले दिनों 667 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ था। अब स्टेशन को और ज्यादा बजट मिलने की उम्मीद है। अब स्टेशन के विकास में करीब 750 करोड़ रुपये खर्च होने के आसार हैं। हालांकि सेंट्रल के साथ ही गोविंपुरी, पनकी और अनवरगंज के भी अच्छे दिन आएंगे, इस योजना में कानपुर के इन तीनों पुराने उपनगरीय स्टेशनों को भी जगह मिली है। यह काम साल 2025 तक पूरा होगा।

रेलवे स्टेशन पर ये सुविधाएं होंगी

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10 की जगह 14 प्लेटफार्म होंगे। कैंट और सिटी साइड में भवन का दृश्य प्राचीन धरोहरों की थीम पर रहेगा। निर्माण के बाद बाहर से किसी बड़े एयरपोर्ट की टर्मिनल भवन के जैसा दिखाई देगा। घंटाघर चौराहे से सीधे पोर्टिकों तक पहुंचने को रिजर्व कारिडोर बनाया जाएगा। स्टेशन पर वीवीआईपी के लिए 250 वाहनों की रिजर्व पार्किंग बनेगी। थ्री और फाइव स्टार होटल एवं आधुनिक मॉल की सुविधा मिलेगी। यात्रियों के प्रतीक्षालय से लेकर हर एक प्लेटफार्म पर बेहतर सुविधाएं होंगी। हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों के अलावा खानपान की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article