कानपुर

कानपुर हॉस्‍टल में अचानक पहुंचे डीन, एकदम आया ठंडी हवा झोंका; स्टूडेंट्स की खिड़की पर दिखा...

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के छात्र मामलों के डीन ने लड़कों के हॉस्टल का अचानक निरीक्षण किया तो पता चला कि कई छात्र बिना अनुमति के कूलर चला रहे थे।

Image

चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक विवादास्पद मामला सामने आया है, जिसमें छात्रावास के छात्रों पर कूलर लगाने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। छात्रों ने गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का उपयोग किया, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर ने एक निरीक्षण के दौरान पाया कि कई छात्र बिना अनुमति के कूलर चला रहे थे।

कितना लगता है जुर्माना?

छात्रों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए कूलर का उपयोग किया, लेकिन वे कैमरे के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त करने से बच रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 मार्च से 15 नवंबर के बीच कूलर चलाने की अनुमति दी है, जिसके लिए छात्रों को 5,000 रुपये का शुल्क जमा करना होता है। जो छात्र यह शुल्क नहीं जमा करते, उन्हें कूलर का उपयोग करने की अनुमति नहीं मिलती। हालांकि, 24 छात्रों पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो बिना अनुमति कूलर का उपयोग कर रहे थे।

छात्रों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है, लेकिन विश्वविद्यालय के छात्रावास के प्रभारी मुनीश कुमार का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई है। इस मामले ने छात्रों के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article