कानपुर

Nisha Kejriwal Murder Case: सात साल पहले युवक ने चाकू-हथौड़े से किया था कत्ल, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

अदालत ने डकैती के दौरान हत्या के मामले में 26 साल के युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब निशा घर पर अकेली थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 1.4 लाख रुपये नकद बरामद किए थे-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 26 साल के आरोपी को उम्रकैद
  • 2017 में किया था मर्डर
  • लूटपाट के लिए महिला की हत्या

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अदालत ने डकैती के दौरान हत्या के मामले में 26 साल के युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। व्यक्ति ने सात साल पहले अपने पड़ोस के घर में डकैती के दौरान निशा केजरीवाल की हत्या की थी। निशा का शव 12 जुलाई 2017 को उनके घर के अंदर मिला था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए निशा के पड़ोसी आदित्य नारायण सिंह की घटनास्थल पर मौजूदगी का पता लगाने में सफल रही। वारदात को अंजाम देने के दौरान युवक की उम्र 19 साल थी।

लूटपाट के लिए महिला की हत्या

यह साबित हो चुका है कि आदित्य नारायण सिंह ने लूटपाट के लिए महिला की हत्या की थी। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब निशा घर पर अकेली थी। आरोपी के निशा केजरीवाल के साथ दोस्ताना संबंध थे। वह घर के हर सदस्य के बारे में जानता था। इस का फायदा उठाकर वह उस वक्त निशा के घर गया , जब घर पर कोई और नहीं था।

पुलिस ने 1.4 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान आदित्य के घर से सोने-चांदी के आभूषण और 1.4 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। कानपुर पुलिस ने बताया कि हत्या से पहले आदित्य तीन साल तक मुंबई में रहा था। उसने सीएलएटी पास कर लिया था और एलएलबी की पढ़ाई भी सिर्फ पहले सेमेस्टर में ही की थी।

चेहरे पर हथौड़े और चाकू से 13 किए वार

दरअसल, उसे उसकी बुरी आदतों के कारण कॉलेज से निकाल दिया गया था। अतिरिक्त जिला सरकारी वकील विनोद त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी ने जघन्य अपराध किया है। उसने पीड़िता के चेहरे पर हथौड़े और चाकू से 13 वार किए थे। उन्होंने मांग की कि उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें