आगरा

Agra News: चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, आरोपी के परिवार ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट

Agra News: यूपी में आगरा के थाना किरावली मिढ़ाकुर कस्बे में चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम पर परिवार के लोगों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की गई।

Image

चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस की टीम के साथ मारपीट

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की गई। अपनी जान बचाने के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस को पिस्टल निकालनी पड़ी। बता दें कि पुलिस की टीम चेन स्नेचिंग के आरोपी को पकड़ने के लिए गई हुई थी। पुलिस की टीम को आरोपी के परिवार के लोगों ने घेरा और मारपीट की। इस दौरान आरोपी के परिवार की महिलाएं भी पुलिस की टीम के साथ भीड़ गई। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम एकता चौकी पर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले गोपाल नाम के आरोपी को पकड़ने के लिए थाना किरावली मिढ़ाकुर कस्बे पहुंची थी, जहां पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई। परिवार के लोगों पर पुलिसकर्मियों के कपड़े फाड़ने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article