कानपुर

Kanpur News: कानपुर में तपेश्वरी मंदिर में माता सीता ने लव-कुश का मुंडन संस्कार कराया था, मां करती हैं हर मनोकामना पूरी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:40 PM IST

Kanpur News: कानपुर के बिरहाना रोड पर स्थित तपेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि, माता सीता ने इस मंदिर में ही लव-कुश का मुंडन संस्कार करवाया था। माता सीता के तप से ही तपेश्वरी माता प्रकट हुईं थीं। इसके बाद ही यहां पर एक छोटी मठिया की स्थापना की गई थी। उस समय पुत्तू लाल करते थे इस मंदिर की रखवाली।

Image

लोगों का मानना है कि मां करती हैं हर मनोकामना पूरी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
तपेश्वरी देवी मंदिर में माता सीता ने लव-कुश का करवाया था मुंडन संस्कारमाता सीता के तप से ही माता तपेश्वरी देवी हुई थी प्रकटतपेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास जुड़ा हुआ है त्रेता युग से

Kanpur News: नवरात्र के दूसरे दिन भी सुबह से ही माता के मंदिरों के बाहर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठे। सुबह मंगला आरती के बाद लगभग चार बजे माता के दर्शन के लिए पट खोल दिए गए। तपेश्वरी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। माता सीता के तप से ही तपेश्वरी माता प्रकट हुईं थीं। अब यहां भक्तों की लंबी कतार लगती है।

मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है

कानपुर के बिरहाना रोड पर स्थित तपेश्वरी देवी मंदिर का इतिहास त्रेता युग से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि, माता सीता ने इस मंदिर में ही लव- कुश का मुंडन संस्कार करवाया था। अयोध्यावासियों ने उठाए थे माता के चरित्र पर सवाल मंदिर के पुजारी ने बताया कि, इस मंदिर की मान्यता सिद्धपीठ के रूप में है। उन्होंने कहा कि, जब लंका पर विजय प्राप्त कर प्रभु श्रीराम वनवास से लौटे तो अयोध्यावासी माता सीता के ही चरित्र पर सवाल उठाने लग गए थे। माता के तप से प्रकट हुई थी तपेश्वरी देवी इस पर प्रभु श्रीराम ने सीता माता को त्याग दिया था। इसके बाद लक्ष्मण ने माता सीता को वाल्मीकि जी के आश्रम में छोड़ आए थे। कहा जाता है कि, माता सीता के तप से ही माता तपेश्वरी देवी प्रकट हुईं थीं। इसके बाद ही यहां पर एक छोटी मठिया की स्थापना हुई थी। उस समय पुत्तू लाल मंदिर की रखवाली करते थे।

माता करती हैं मनोकामना पूरी

पुत्तू लाल के निधन हो जाने के बाद उनके पुत्र मन्नू लाल ने मंदिर का निर्माण कराया था। इसके बाद मन्नू के बड़े पुत्र लक्ष्मी नारायण ने यहां शेर की मूर्ति की स्थापना कराई, और उन्होंने मंदिर का सुंदरीकरण का भी कार्य कराया था। मान्यता है कि माता तपेश्वरी देवी के सामने शीश झुकाने और अखंड ज्योति जलाने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article