कानपुर

Kanpur: होली पर यात्रियों के लिए राहत, तीन मार्च से चलेंगी 346 अतिरिक्त बसें, कानपुर से दिल्ली को सबसे अधिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 02:59 PM IST

Kanpur Roadways Buses: होली पर यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए कानपुर रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज ने नौ प्रमुख रूटों पर 346 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। तीन से 13 मार्च तक अतिरिक्त बसों के संचालित होंगी। इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ने 50 बसों को रिजर्व लाइन में रखने की व्यवस्था भी की है।

Image

होली पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने लिया बड़ा फैसला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर लोगों को घर पहुंचाएंगी रोडवेज बसें
  • कानपुर रोडवेज ने कसी कमर, तीन से 13 मार्च तक चलेंगी बसें
  • कानपुर रोडवेज ने नौ प्रमुख रूटों पर चलाएगा 346 बसें

Kanpur Roadways Buses: होली का पर्व मनाने के लिए प्रवासी लोग अपने घर आने लगे हैं। किसी ने ट्रेन में टिकट बुक करा ली है तो बस से सफर करने की योजना बना रहा है। ट्रेनों में सीट फुल हो गई हैं, हालांकि रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, तो ट्रेनें अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। दूसरी ओर, होली पर कानपुर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। कानपुर रोडवेज ने नौ प्रमुख रूटों पर 346 अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। तीन से 13 मार्च तक अतिरिक्त बसों के संचालन किया जाएगा।

इसके अलावा रोडवेज प्रबंधन ने 50 बसों को रिजर्व लाइन में रखने की व्यवस्था भी की है। जिस रूट पर यात्रियों का भार बढ़ेगा, उसी रूट पर बसों को रवाना कर दिया जाएगा। होली के त्योहार पर चालक और परिचालक ड्यूटी करें, इसके लिए परिवहन विभाग ने प्रोत्साहन राशि देने की योजना भी ला रहा है।

कानपुर से इन रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें

कानपुर रोडवेज के अफसरों के अनुसार, कानपुर से दिल्ली के लिए 85 बसें, कानपुर से प्रयागराज के लिए 45 बसें, कानपुर से गोरखपुर के लिए 40 बसें, कानपुर से बहराइच के लिए 26 बसें, उन्नाव-हरदोई के लिए 20 बसें, बनारस के लिए 15 बसें, लखनऊ के लिए 60 बसें, कानपुर से झांसी के लिए 15 बसें और रायबरेली के लिए 40 बसों का संचालन होगा। परेशानी होने पर लोग कंट्रोलरूम के नंबर 9415049751 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कंट्रोलरूम नंबर पर कॉल करने पर जानकारी मिलेगी

रोडवेज ने झकरकटी बस अड्डे से बसों को पकड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके होली पर बसों की जानकारी ली जा सकेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने कहा कि होली के पहले सभी डिपो के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि यात्रियों को बसें आसानी से मिल सके। जिस रूट पर बसें यात्रियों के ज्यादा होने से कम पड़ जाए, वहां पर तुरंत अतिरिक्त बसें भेजी जाएं। इसके लिए रिजर्व लाइन में बसों की व्यवस्था रहेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article