कानपुर

Kanpur Roadways: कानपुर के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, कई शहरों के लिए जल्द शुरू होगी रिवर्स राजधानी बस सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 03:51 PM IST

UP Roadways: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से कई अन्य शहरों के लिए राजधानी एक्सप्रेस बसों का संचालन होगा। इन बसों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यह बसें कम या फिर नान स्टॉपेज वाली होंगी। रोडवेज प्रबंधन 24 फीसदी किराया बढ़ाने के बाद इसका फायदा भी यात्रियों को देने जा रहा है।

Image

कानपुर से कई शहरों के लिए चलेंगी रिवर्स राजधानी बस सेवा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर से कई शहरों के लिए चलेंगी राजधानी एक्सप्रेस बसें
  • जल्द शुरू होगी रिवर्स राजधानी बस सेवा
  • यूपीएसआरटीसी यात्रियों के लिए होली तक शुरू करेगा विशेष सेवा


UP Roadways: कानपुर से रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज प्रबंधन जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए रिवर्स राजधानी बस सेवा की जल्द शुरुआत करने वाला है। यह बसें कम या फिर नान स्टॉपेज वाली होंगी। इसी बीच, सिग्नेचर सिटी बस स्टैंड पर आठ नई बसों को खड़ी कर वीडियो बनाया गया है। इसको उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की वेबसाइट पर चलाया जाएगा। यूपीएसआरटीसी यात्रियों के लिए होली तक विशेष सेवा शुरू करेगा।

रोडवेज अफसरों के अनुसार, लखनऊ, झांसी, प्रयागराज, आगरा, मेरठ और अलीगढ़ समेत 22 जगहों से राजधानी एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत होगी। आरएम लव कुमार के अनुसार, कानपुर इलाके से कई जगहों की बसें निकलेंगी। इनका ऐसा शेड्यूल तैयार किया गया है। जिससे वह सुबह वहां पहुंच जाएं और शाम को वापसी आ जाएं।

किराया बढ़ा तो सुधरी सेहत

उधर, 24 फीसदी किराया बढ़ाने के बाद रोडवेज प्रबंधन इसका लाभ यात्रियों को देने जा रहा है। तीन वर्ष बाद बढ़े किराए से यूपी रोडवेज का आर्थिक ढांचा मजबूत होने का दावा है। इस बढ़ोतरी से विभाग की कमाई में रोज 3.0-3.25 करोड़ रुपये बढ़ोतरी होगी। अकेले कानपुर रीजन की आमदनी में रोज 13 लाख रुपये का इजाफा है। प्रबंधन इस इनकम से और नई बसें खरीदेगा। आपको बता दें कि रोडवेज ने 25 पैसे प्रति किलोमीटर किराये में बढ़ोतरी की है। इसके पीछे कारण यह थी कि तीन वर्ष के अंदर ईंधन और टोल में इजाफा हुआ था। तीन वर्ष से रोडवेज बसों का किराया नहीं बढ़ा था। इस कारण से रोडवेज यात्री सुविधाओं के लिए संसाधन या फिर आयु पूरी कर चुकी बसों को रिप्लेस नहीं कर पाया था।

कानपुर रीजन का कुल बस बेड़ा 563

कानपुर रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार ने कहा कि प्रबंधन का आर्थिक ढांचा मजबूत होगा तो बढ़ी आमदनी से यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी तो होगी ही। कई वर्षों से बसें नई नहीं खरीदी गई थीं। लेकिन अब आमदनी बढ़ी तो लग्जरी बसें भी आएंगी। यात्री सुविधाओं के संसाधन में भी बढ़ोत्तरी होगी। एक तरह से रोडवेज प्रबंधन बढ़ी आमदनी का बड़ा हिस्सा यात्री सुविधाओं पर खर्च करेगा। कानपुर रीजन का मौजूदा समय में कुल बस बेड़ा 563 है। इसमें से 490 सामान्य बसें हैं। 73 एसी और जनरथ बसें हैं। इन बसों में 84 आयु पूरी कर चुकी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article