कानपुर

कानपुर के लोगों के लिए जरूरी खबर, पांच लाख आबादी को दो दिन नहीं मिलेगा पानी, जानिए क्यों?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 08:26 PM IST

Kanpur Water Supply: कानपुर में गुजैनी वाटर वर्क्स प्लांट से दो दिन पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। गुरुवार सुबह आपूर्ति के बाद प्लांट बंद कर दिया जाएगा। जोन-5 के जलकल अफसर अश्वनी यादव ने बताया कि बर्रा दो सिंधु इंटरनेशनल स्कूल के सामने मुख्य वाटर लाइन में लीकेज है। इसे ठीक कराने के लिए आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

Image

कानपुर की पांच लाख आबादी को दो दिन नहीं मिलेगा पानी

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में गुरुवार से दो दिन नहीं मिलेगा पानी
  • पांच लाख आबादी को कानपुर में पेयजल सप्लाई नहीं
  • कानपुर की साउथ सिटी में रहेगा जलसंकट


Kanpur Water Supply: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के लोगों के लिए यह खबर जरूरी है। गुरुवार यानि 19 जनवरी से दो दिन तक कानपुर की साउथ सिटी में पेयजल संकट रहेगा। कानपुर में गुजैनी वाटर वर्क्स प्लांट से गुरुवार और शुक्रवार को पानी की आपूर्ति नहीं की जाएगी। गुरुवार सुबह आपूर्ति होगी, उसके बाद प्लांट बंद कर दिया जाएगा। जोन-5 के जलकल अधिकारी अश्वनी यादव के अनुसार, बर्रा दो सिंधु इंटरनेशनल स्कूल के सामने पानी की मुख्य लाइन में लीकेज है। इस लीकेज को ठीक कराने के लिए आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

आपको बता दें कि कानपुर नगर निगम के वार्ड 51 में बर्रा-2 में सिंधु इंटरनेशनल स्कूल के सामने जलकल की मुख्य वाटर लाइन में तीन अलग-अलग जगह पर लीकेज हो गया है। इसके कारण वाटर लाइन मेंटेनेंस का कार्य 19 और 20 जनवरी को किया जाएगा।

21 जनवरी से नॉर्मल होगी पेयजल सप्लाई

कानपुर में पेयजल सप्लाई बाधित होने से करीब पांच लाख आबादी के सामने पानी का संकट होगा। बर्रा में मेन लाइन में लीकेज की परेशानी कई दिन से थी। इसके कारण कई जगह जलभराव हो जाता था। साथ ही पानी की बर्बादी भी हो रही थी। जलकल के अवर अभियंता के मुताबिक, मेंटेनेंस का काम दो दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी से पेयजल की सप्लाई इलाके में सुचारू रूप से शुरू करा दी जाएगी। लीकेज सही होने पर घरों में भी प्रेशर से पानी पहुंच सकेगा।

टैंकरों से की जाएगी पानी की सप्लाई

जलकल प्रभारी जीएम केपी आनंद के अनुसार, जिन इलाकों में पेयजल का संकट रहेगा, उन जगहों पर टैंकरों से पानी सप्लाई कराकर किल्लत दूर की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो लोग गुरुवार सुबह पानी का स्टोर कर लें, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि पेयजल संकट होने पर तुरंत फोन करके सूचना दें। सूचना मिलने के घंटेभर में पानी के टैंकर भिजवा दिए जाएंगे। इस दौरान गुजैनी, दबीली रतनलालनगर, जूही सफेद कॉलोनी, हरी कॉलोनी, लाल कॉलोनी, बर्रा 2 से बर्रा आठ तक निरालानगर, उस्मानपुर, बारादेवी, किदवईनगर, गोविंदनगर के पांच लाख लोगों को पानी नहीं मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article