कानपुर

फतेहपुर में कैमरा बना हत्या की वजह, घर बुलाकर किया दोस्त का मर्डर, 9 दिन तक शव को मौरंग में छिपाकर रखा

फतेहपुर में कैमरे को लेक एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव को 9 दिन तक छिपाकर रखा। पुलिस ने मृतक का शव आरोपी के घर में पड़ी मौरंग की ढेर से बरामद किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Image

फतेहपुर में घर बुलाकर व्यक्ति की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • कैमरा न लौटाने पर घर बुलाकर की हत्या
  • शव को पन्नी में लपेट कर मौरंग के ढेर में छिपाया
  • आरोपी ने कुबलू किया जुर्म

Fatehpur Murder: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने कैमरे न वापस करने के कारण फोटोग्राफर की हत्या कर दी। आरोपी ने 9 दिन पहले शव को फ्रीजर में रख दिया। लेकिन जब वह शव को ठिकाने न लग पाया तो उसे पन्नी में लपेट कर घर में पड़ी मौरंग के ढेर में छिपा दिया। जब पड़ोसियों को बदबू लगने के बाद शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

आरोपी के साथ काम करता था मृतक

यह घटना फतेहपुर के सिंधी भट्ठा नहर कॉलोनी के पास की है। जहां से पुलिस ने मृतक का शव मौरंग के ढेर से बरामद किया और हत्या की वारदात का खुलासा किया। मृतक का नाम फैसल रजा है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी उदय शंकर ने बताया कि आरोपी राजा स्टूडियो चलाता है। जहां फैसल उसके साथ काम करता था। कुछ दिन पहले राजा की बाइक और कैमरे को फैसल लेकर गया था। जिसके बाद उसने बाइक लौटा दी, लेकिन कैमरा वापस नहीं किया। जिसपर दोनों में विवाद हो गया।

घर पर बुलाकर की हत्या

राजा ने 14 जून को फैसल को अपने घर पर पार्टी के लिए बुलाया। जहां उसने फैसल की हत्या कर दी और शव को फ्रिजर में रखा । जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने का प्रयास करने लगा। लेकिन घनी आबादी होने की वजह से वह उसे ठिकाने नहीं लगा सका। जिसके बाद आरोपी ने शव को पन्नी में लपेट दिया और अपने घर मे पड़ी मौरंग के ढेर में दफन कर दिया। फैसल की गुमशुदगी पर उसके परिजनों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस दौरान फैसल की मां ने राजा के घर जाकर उससे अपने बेटे के बारे में पूछा भी, लेकिन वह अंजान बनने का ढोंग रचकर उन्हें टहलता रहा। लेकिन जब पड़ोसियों द्वारा बदबू की शिकायत की, तो पुलिस ने आरोपी के घर से शव को बरामद किया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article