वाराणसी

Varanasi: बाबा विश्वनाथ धाम की आय में चार गुना वृद्धि, श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़; जानिए कितना मिला दान

वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम की आय और श्रद्धालुओं की संख्या में इस साल वृद्धि दर्ज की गई है। विश्वनाथ धाम के विस्तार और सुविधाओं के बाद पिछले सात साल में बढ़े दान के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में भी रिकॉर्ड भी बढ़ें हैं।

Image

बाबा विश्वनाथ मंदिर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बाबा विश्वनाथ धाम की आय में वृद्धि
  • श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़
  • काशी धाम की आय 86 करोड़



Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम के आय में वृद्धि हुई है। मंदिर कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद इसकी आय में चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में आय 22 से 23 करोड़ के आसपास थी, जो 2023-24 में बढ़कर 86 करोड़ हो चुकी है। विश्वनाथ धाम के विस्तार और सुविधाओं के बाद पिछले सात साल में बढ़े दान के साथ ही दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़

आकंड़ों के अनुसार मई 2024 तक श्रद्धालुओं की संख्या 16.22 करोड़ दर्ज की गई। काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरंतर निरीक्षण और मार्गदर्शन में कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। कोरोना महामारी की वजह से साल 2020-21 के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई थी। लेकिन, अब इसमें तेजी से वृद्धि हो रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हर दिन बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक विश्वनाथ धाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2021 को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। यह धाम करीब 5 लाख स्क्वायर फीट में फैला हुआ है, जिसकी कुल लागत 900 करोड़ रुपये है। इसमें कुल 23 इमारतें और 27 मंदिर हैं। अब, श्रद्धालु गंगा घाट से सीधे कॉरिडोर के रास्ते बाबा के दर्शन आसानी से कर पा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। देश ही नहीं बल्कि विश्वभर से लोग यहां कि प्राचीन सांस्कृतिक विरासत और भव्यता को देखने आते हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article