कानपुर

Kanpur में पलटी बच्चों से भरी बस, कई छात्र घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक स्कूली बच्चों से भरी बस पलटने से 7 छात्र घायल हो गए। एक शिक्षक के भी घायल होने की खबर है।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Photo : PTI

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर थाना नवाबगंज में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर स्थित थाना नवाबगंज के जीडी गोयनका स्कूल की बस की कमानी टूट जाने के कारण वह पलट गई। इस हादसे में सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इन्हें मामूली चोटें आई थीं। सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

बस पलटने से सात बच्चे और एक शिक्षक घायल हो गए हैं। स्थानीय लोग और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस दौरान काफी अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस की रफ्तार काफी तेज थी, बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और हादसा हो गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article