कानपुर

Kanpur: सीधे दिल पर चोट कर रही है 'ठंड'! कानपुर में एक हफ्ते में हार्ट अटैक से गई 98 लोगों की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 03:05 PM IST

Kanpur News: पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले पांच दिनों में कानपुर में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 98 लोगों की जान जा चुकी है। आंकड़े काफी डरावने है।

Image

ठंड से लगातार हो रही हैं मौतें

Photo : iStock

Kanpur News: आंकड़े काफी डरावने हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच दिनों में हार्ट (Heart Attack) और ब्रेन स्ट्रोक (Brain Stroke) से 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 98 में से 44 की मौत अस्पताल में हुई, जबकि 54 मरीजों की इलाज से पहले मौत हो गई। ये आंकड़े एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने दिए हैं।

शनिवार को ही 14 मरीजों की मौत

लक्ष्मीपत सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी, कानपुर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में अस्पताल के आपातकालीन और बाह्य रोगी विभाग में 723 हृदय रोगी आए हैं। भीषण ठंड से पीड़ित 14 मरीजों की शनिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई, जबकि छह लोगों की हृदय रोग संस्थान में इलाज के दौरान मौत हो गई। संस्थान में आठ लोगों को मृत लाया गया।

किशोरों को भी हार्ट अटैक

शहर के एसपीएस हार्ट इंस्टीट्यूट में पिछले 24 घंटे के अंदर 14 मरीजों की मौत हुई है। हृदय रोग संस्थान में कुल 604 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 54 नए और 27 पुराने मरीज शामिल हैं। कार्डियोलॉजी के निदेशक विनय कृष्ण ने कहा कि इस मौसम में मरीजों को ठंड से बचाना चाहिए। लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (टव) के एक फैकल्टी मेंबर ने कहा, इस ठंड के मौसम में हार्ट अटैक केवल बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं है। हमारे पास ऐसे मामले भी आए हैं, जब किशोरों को भी हार्ट अटैक आया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article