शहर

आज टकराएगा शक्तिशाली तूफान! भारी बारिश बिजली से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam 26 नवंबर 2025 : दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह अगले 48 घंटों में आंधी और पानी से घिरे नजर आएंगे। सेन्यार तूफान के टकराने से तेज मौसमी गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। उधर, ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर भारतीय राज्यों में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना जताई जा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कश्मीर से लेकर दिल्ली और बिहार तक लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam 26 नवंबर 2025 : मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड की मार है तो वहीं दक्षिण भारत बारिश से बेहाल है। इस सप्ताह के अंत तक मौसम और गहरा सकता है। सुबह घना कोहरा छाने और पाला गिरने की संभावना है। खासकर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी रखा है। हो सकता है कि ऊंचाई वाले स्थानों पर अगले 4 से 6 दिन में बर्फबारी का नजारा देखने को मिले, जिसका असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर बिहार और मध्य प्रदेश तक रहेगा। इस दौरान शीतलहर के चलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम पहुंच सकता है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटों के दौरान सेन्यार चक्रवाती तूफान (Cyclone Senyar) के टकराने के संकेत दिए हैं। इस अवधि में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेंगी और बादलों के गरजने के साथ भारी बारिश दर्ज की जाएगी। खासकर, समुद्री इलाकों में सतर्क रहने की जरूरत है। इसका आंशिक असर पूर्वोत्तर के राज्यों में भी दिखाई देगा।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में ठीक-ठाक सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की और कमी आ सकती है। इसके प्रभाव से सुबह घना कोहरा और शीतलहर परेशान कर सकती है। खासकर, ग्रामीण इलाकों में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे ठिठुरन का एहसास होगा।

बिहार में मौसम का हाल

बिहार में अधिकांश हिस्से सर्दी से प्रभावित हैं। पटना समेत अन्य जिले घने कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। आईएमडी के मुताबिक, सुबह कई जिलों की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। पश्चिमी हवाओं के कारण ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। आने वाले दिनों में मौसम काफी ठंड होने वाला है।

दिल्ली एयर क्वालिटी

दिल्ली में सर्दी के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में सर्द हवाएं बह रही हैं। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और हल्की धुंध व मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली की एक्यूआई 360 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। रोहिणी निगरानी केन्द्र में वायु गुणवत्ता 416 दर्ज की गई जो 'गंभीर' की श्रेणी में आती है। अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान है। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई का स्तर 0 से 50 ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

पंजाब का मौसम

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी शुरू हो चुकी है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा के हिसार में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ही फरीदकोट, पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा। फरीदकोट में सोमवार को भी पंजाब में सबसे कम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में सात डिग्री, अमृतसर में 7.8 डिग्री, लुधियाना में 7.4 डिग्री, पटियाला में 8.4 डिग्री और फिरोजपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 8 डिग्री, अंबाला में 10.3 डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और भिवानी में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली10 डिग्री सेल्सियस23 डिग्री सेल्सियस
मुंबई24 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 10 डिग्री सेल्सियस24 डिग्री सेल्सियस
भोपाल15 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ12 डिग्री सेल्सियस24 डिग्री सेल्सियस
पटना12 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता16 डिग्री सेल्सियस27 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई25 डिग्री सेल्सियस28 डिग्री सेल्सियस
देहरादून8 डिग्री सेल्सियस18 डिग्री सेल्सियस
शिमला5 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
कश्मीर2 डिग्री सेल्सियस12 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी दिनों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। विशेषकर 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।वहीं, इस तंत्र के असर से 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने तथा बाकी अधिकतर भागों में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। सीकर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चक्रवात ‘सेनयार’ का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सेन्यार की संभावनाएं बन सकती हैं, जो मानसूनी सीजन के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली तूफान होगा। पिछले दिनों मोंथा तूफान (Montha) से दक्षिणी राज्य प्रभावित हुए थे। स्काईमेट वेदर के हवाले से 25 से 29 नवंबर तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं आंधी चलेगी और मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, यानम, लक्ष्यद्वीप में समुद्र में तेज लहरें उठेंगी और मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। अगले 48 घंटे के दौरान तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मछुआरों को समुद्री इलाकों में जाने से रोका जा रहा है। उधर, पूर्वोत्तर में सेनयार तूफान का आंशिक असर दिखाई देगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 से 27 नवंबर को ओडिशा में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमार author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article