शहर

कल का मौसम 31 March 2025: गर्मी से झुलसेंगे कई राज्य, इन जगहों पर बादल रहेंगे मेहरबान, पहाड़ों पर भी बदला रहेगा वेदर

Kal Ka Mausam, 31 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कल भी गर्मी परेशान करने वाली है। वहीं साउथ इंडिया और नॉर्थ ईस्ट में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में भी बारिश के आसार हैं।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल अलग देखने को मिल रहा है। कहीं तेज धूप निकल रही है, कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं पर अभी भी मौसम ठंडा बना हुआ है। देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेजी से गर्मी पैर पसार रही है। लेकिन पूरे उत्तर भारत में तेज हवाएं चलने से गर्मी से हल्की राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान जैसे राज्यों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप भी निकलेगी और मौसम गर्म रहने के आसार हैं। दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में कल कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पहाड़ों पर भी मौसम ठंडा रहेगा। सोमवार को हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

दिल्ली में सता रही गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में मार्च में ही तेज धूप और चिलचिलाती हुई गर्मी सता रही है। साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ता जा रहा है। कल यानी सोमवार को राजधानी में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि शाम के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। इस दौरान हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा के मौसम का हाल

पंजाब और हरियाणा में गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध रह सकती है। साथ ही हल्की नमी के साथ बादल छाने की भी संभावना है। हालांकि बारिश होने का कोई अनुमान नहीं है। इन राज्यों में कल अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

राजस्थान में गर्मी से हाल बुरा

राजस्थान में कई जिलों में अभी से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने कल प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की भी सलाह दी गई है। इस दिन आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान हवा में नमी भी बेहद कम रहने के आसार हैं। सोमवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में 38 डिग्री अधिकतम तापमान रह सकता है। इसके अलावा जोधपुर और जयपुर जैसे पश्चिमी हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

बिहार और झारखंड में भी गर्मी ने पकड़ा जोर

बिहार और झारखंड में भी गर्मी सताने लगी है। यहां तापमान 35 डिग्री पार पहुंच चुका है। दिन में तेज धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बिहार में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं प्रदेश की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रह सकता है। झारखंड में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है और रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का सितम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। इन राज्यों में दिन में तीखी धूप निकल रही है। जिससे अभी से लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचने लगे हैं। सोमवार को भी दोनों राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने के आसार हैं। रात में भी तापमान में कोई खास राहत मिलने की संभावना है। कल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कल पारा 39 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

महाराष्ट्र में उमस का रहेगा प्रभाव

महाराष्ट्र में भी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश की राजधानी मुंबई में कल गर्मी और उमस का प्रभाव रहने के आसार हैं। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 80 फीसदी तक रहेगा। वहीं पुणे में मौसम थोड़ा ठंडा रह सकता है। इस दौरान मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और पुणे में 32 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को महाराष्ट्र में कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है।

गुजरात में भीषण गर्मी

गुजरात में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। कई जगहों पर तापमान भी 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। कल यानी सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में मौसम शुष्क रहने वाला है साथ ही गर्मी भी परेशान कर सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुजरात में कल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

देश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में कल हल्की बारिश हो सकती है। जिसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं हैं। दक्षिण भारत में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए गए हैं। तमिलनाडु की राजधानी में कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा केरल के तिरुवनंतपुरम में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी कल बारिश का अनुमान जताया गया है। सोमवार को असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

देश में एक तरफ गर्मी से लोगों का हाल बुरा हो रहा है। वहीं पहाड़ी हिस्सों में अभी भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। इस दौरान शिमला में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

देश में कल कितना रहेगा तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली3317
लखनऊ3818
पटना3720
जयपुर3320
भोपाल3719
मुंबई3523
बेंगलुरु3421
अहमदाबाद4021
कोलकाता3528
जम्मू3013
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article