शहर

Kal Ka Mausam: अगले 2 दिन रहेगा मॉनसूनी वार; 25 राज्यों में बारिश होगी मूसलाधार; बाढ़-लैंडस्लाइड का अलर्ट

कल का मौसम कैसा रहेगा (29 जुलाई 2026) : मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी भारत के हिस्सों पर डीप डिप्रशेन बना हुआ है, जिससे पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि दक्षिण भारत में मॉनसूनी बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : उत्तर भारत में एक बार फिर से अच्छी मॉनसूनी बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों पर बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं भारी स्तर की बारिश होगी। उधर, पहाड़ों पर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को बाढ़ और लैंडस्लाइड के खतरे से दूर रहने की अपील की है। स्काईमेट ने गुजरात, महाराष्ट और गोवा के कुछ हिस्सों पर तेज पानी बरसने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय रहने से पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारतीय राज्यों में अत्यधिक वर्षा का अलर्ट घोषित किया है। ज्यादा पानी धरती में पहुंचने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की सक्रियता से दक्षिण भारत के अधिकांश राज्य भारी बारिश रिकॉर्ड कर रहे हैं। आईएमडी ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों पर बादल छाए हुए हैं। अगले 48 घंटे के दौरान इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों में लोगों के जाने से मना किया है। उधर, पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों पर भी बारिश की चेतावनी है। स्काईमेट ने असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के अधिकांश भागों पर मौसम की मार रहेगी। अधिकांश हिस्सों पर अत्यधिक बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की चेतावनी है। बाढ़ से कई राज्य प्रभावित हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर तथा आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय रहेंगी, जिसके चलते पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में नए परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही अन्य मानसूनी परिस्थितियों के कारण आज मंगलवार से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश का अलर्ट

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बठिंडा में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर, पठानकोट में 9.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 4 मिलीमीटर, जालंधर में 3.5 मिलीमीटर और मोहाली में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई। हरियाणा के अंबाला में 0.1 मिलीमीटर, भिवानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, करनाल में 3 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में एक मिलीमीटर और सोनीपत में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश और यात्रा मार्गों पर कई जगह भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया । मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश भागों पर मौसम खराब खराब रहेगा और पहाड़ों पर तेज बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा बना रहेगा। वहीं, अत्यधिक बारिश के कारण नदियों में बाढ़ की स्थितियां बन सकती हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले हिस्सों से लेकर मैदानी भागों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभान ने खराब मौसम के दौरान लोगों को यात्रा करने और हिमालयी क्षेत्र में सतर्क रहने के लिए कहा है।

तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले तीन बारिश

तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में यह बदलाव तमिलनाडु तट के साथ निचले वायुमंडलीय स्तरों पर बने एक कमजोर ट्रफ (द्रोणिका) के कारण हो रहा है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पश्चिमी घाट के जिलों और पुडुचेरी के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article