शहर

कल का मौसम : आंधी-बारिश से लौटेगी ठंड; उत्तर भारत में छाएगा घना कोहरा; IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 29 January 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तूफानी हवाएं चलने और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर भारत के अन्य राज्य भी बादलों से ढके रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर के कारण उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कश्मीर और हिमाचल के अधिकांश भाग बादलों की कैद में रहेंगे और बर्फबारी जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी के लौटने की संभावना जताई जा रही है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत काले बादलों की गिरफ्त में है। अधिकांश राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जिसके कारण बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ों पर मौसम फिर से खराब हो सकता है। उत्तराखंड में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन तक बारिश एंव बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, हिमाचल के हिमपात वाले इलाकों में धूप निकलने से मौसम सुहावना हो रहा है। आईएमडी ने 28 और 29 जनवरी को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में आसमान बादलों से ढकें रहेंगे और कहीं-कहीं वज्रपात-बारिश का अंदेशा है। खासकर, यूपी-बिहार में तूफानी हवाएं चलने का खतरा मंडरा रहा है। धूप न निकलने से अधिकांश राज्यों में कोहरे की चादर छाई रहेगी और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम काफी सर्द बना हुआ है। दिन में हल्की हवाएं चल रही हैं, जिससे सर्द महसूस हो रही है। हालांकि, तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा है। हालांकि, बारिश और हवाओं के कारण पॉल्यूशन के स्तर पर गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे थोड़ी सी राहत है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 दिन तक आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं और कोहरा की चादर नजर आएगी। हालांकि, खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन हवाओं की दिशा बदलने पर सर्दी का असर बढ़ सकता है। आईएमडी की मानें तो 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, 30 और 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगर, प्रदूषण की बात की जाए तो गाजियाबाद और नोएडा में अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी खराब मौसम की संभावना है। इस दौरान बादलों की गर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़केगी और कई जिलों में बारिश हो सकती है। खासकर, तराई वाले इलाकों में मौसम का प्रभाव अधिक रहेगा। आईएमडी ने कहा कि अधिकांश जिलों में घना कोहरा और सर्दी का दौर फिर से लौटेगा। कई जिलों में शीतलहर की संभावना है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा

बिहार में मौसम के करवट लेने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य हिस्सों में आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज में बारिश की गतिविधियां मौसम को बदल सकती हैं। इसके अतिरिक्त कई जिलों में घना कोहरा छाया नजर आएगा। तेज हवाओं और बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी का असर बढ़ सकता है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली7°C19°C
मुंबई21°C28°C
जयपुर8°C19°C
भोपाल11°C24°C
चंडीगढ़7°C18°C
लखनऊ11°C22°C
पटना12°C24°C
कोलकाता15°C27°C
देहरादून4°C14°C
शिमला0°C8°C
कश्मीर-4°C2°C

उत्तराखंड में बारिश अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान रूद्र प्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, केदारनाथ, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून में तेज हवाओं, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। कई ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हो रही है। उधर, समेत कई जिलों में ओलावृष्टि से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में बारिश को लेकर अनुमान है। आईएमडी की मानें तो कुल्लू, मनाली, मंडी, चंबा, किन्नौर, सिरमौर, कांगड़ा, कुफरी, नारकंडा और शिमला में बर्फ गिर रही है, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस तक पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से बारिश और बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान गिर रहा है, जिससे मैदानी इलाकों तक गलन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है। ऊंचाई वाले स्थानों पर कई इंच तक बर्फ की चादर बिछ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर, कई मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए हैं, जिससे यातायात पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बर्फबारी के बाद पाला गिरने से कश्मीर समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। खासकर, श्रीनगर में माइनस 2, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में माइनस 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान है। अगले 24 घंटे के दौरान पहलगाम में 7 डिग्री सेल्सियस, काजीकुंड में 5 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में 3 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article