शहर

आज का मौसम : आंधी संग बारिश होगी बादल फाड़! चक्रवात-वज्रपात से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 26 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में अभी भी मौसमी गतिविधियां होने के चांस दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर भारत के साथ दक्षिण और पूर्वोत्तर के हिस्सों में बादल बरसेंगे। 26 से 29 सितंबर के बीच उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान कई राज्यों में गरज चमक के साथ आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट घोषित है। उधर, तमिलानाडु के नीलगिरी और कोयंबटूर में बादल फटने का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 26 सितंबर 2025 : उत्तर भारत से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई लगभग हो चली है, लेकिन नए मौसमी सिस्टम से बारिश की आशाएं अभी भी बाकी हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 से 3 दिन में मौसम की अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। आईएमडी (IMD) कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कुछ राज्यों में बारिश मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश के कुछेक भागों में गरज चमक के साथ बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय रहने से मौसमी सिस्टम पश्चिम की ओर बढ़ेगा और निम्न दबाव का क्षेत्र भी बनेगा, जिसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में अच्छी खासी वर्षा का पूर्वानुमान है। कमोबेश ऐसा ही मौसम दक्षिण के राज्यों केरल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, कोंकण और लक्ष्य द्वीप में देखा जाएगा, जहां हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बादल जमकर बरसेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली से मानसून वापस लौट गया है। अब नए मौसमी सिस्टम से ही बारिश की कुछ आशा है। लेकिन, यह मुराद सितंबर के आखिरी दिनों में पूरी हो सकती है। फिलहाल, आसमान से बादल गायब हैं, जिससे बारिश के संकेत कम लग रहे हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। आईएमडी ने न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है, जो सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कितना है?

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की गतिविधियां कम होने से प्रदूषण को लेकर कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन सर्दियों के शुरू होते ही आबोहवा के खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। फिलहाल, एक्यूआई 124 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। यानी अभी कुछ दिन तक लोग शुद्ध हवा में सांस ले सकते हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक बादलों की आवाजाही के साथ तेज आंधीनुमा हवाएं चलने और बारिश के संकेत दिए हैं। 27, 28 और 29 सितंबर को गरज चमक के साथ बौछारें गिरने एवं आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। आईएमडी की मानें तो अगले कुछ दिनों में मानसून पूरी तरह वापस चला जाएगा, जिससे रात में सर्द और दिन में गर्मी का एहसास होगा। वीकेंड तक लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, आगरा, बरेली, झांसी और मैनपुरी से मानसून वापस चला जाएगा। वहीं, 4 अक्टूबर तक प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से मानसून के वापसी के संकेत हैं।

बिहार में कल मौसम का हाल

बिहार में बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी का अनुमान है कि पूरे नवरात्रि के दौरान बारिश का सिलसिला रुक-रुककर जारी रह सकता है। फिलहाल, राज्य के 19 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित है, जहां आंधी के साथ ठनका (वज्रपात) होने का खतरा भी जताया गया है। हालांकि, शेष 19 जिलों में किसी भी मौसमी गतिविधि के संकेत नहीं मिल रहे हैं, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी जो गर्मी का कारण बनेगा।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 27 और 28 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को सुहावने मौसम का एहसास होगा।

उत्तराखंड का मौसम कैसा है

पहाड़ों पर अभी मानसून बाकी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 2 से 3 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। 26 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से हल्की से मध्यम हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी है। हालांकि, मैदानी जिलों हरिद्वार समेत अन्य जिलों से मानसून वापस चला गया है। राज्य के पहाड़ी हिस्सों में रात्रि के वक्त तापमान में गिरावट देखी जा रही है, हालांकि दिन में गर्मी परेशान कर रही है। हिमाचल प्रदेश से मानसून लगभग वापस हो गया है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बहरहाल, रात्रि के वक्त हिमालयी क्षेत्र में सर्द का एहसास हो रहा है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली24°C36°C
मुंबई26°C29°C
जयपुर 25°C34°C
भोपाल31°C33°C
लखनऊ27°C34°C
पटना28°C33°C
शिमला14°C24°C
देहरादून21°C30°C
कश्मीर8°C19°C
चेन्नई28°C34°C
हैदराबाद23°C26°C

तमिलनाडु का मौसम कैसा रहेगा?

दक्षिण भारत में वापसी की कगार पर खड़ा मानसून जमकर बरसने को बेताब है। आईएमडी ने तमिलनाडु के पहाड़ी जिलों कोयंबटूर और नीलगिरी के लिए अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और नदियों के किनारों पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली बनने के कारण दक्षिण के हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है। इस समय म्यांमार के तट के पास चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और गुरुवार को बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में एक नया कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु और पुदुच्चेरी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कोयंबटूर-नीलगिरी में बादल फटने की संभावना

आईएमडी ने बताया कि कोयंबटूर और नीलगिरी में सबसे भारी वर्षा होने की संभावना है, जहां अलग-अलग स्थानों पर बादल फटने की भी आशंका है। गुरुवार और शुक्रवार को तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईकल के कई स्थानों पर आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। चेन्नई और उसके आसपास के उपनगरों में आकाश आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    क्या कल बारिश होगी या नहीं?

आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में मौसम साफ रहेगा और यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

  • कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?
  • मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कल दोपहर को आसमान साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि, रात्रि में तापमान कम होने के चांस हैं।

  • मानसून कब तक रहेगा?
  • आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 अक्टूबर तक उत्तर भारत से वापस लौट जाएगा।

  • सर्दी का मौसम कब आएगा?
  • मौसम विज्ञान के अनुसार, अक्टूबर के मध्य यानी दीपावली तक हल्की गुलाबी सर्दी का एहसास होना शुरू होगा और यह सिलसिला फरवरी 2026 के अंत तक रह सकता है।

    FAQs

    क्या कल बारिश होगी या नहीं?

    आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब में मौसम साफ रहेगा और यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    कल दोपहर का मौसम कैसा रहेगा?

    मानसून कब तक रहेगा?

    सर्दी का मौसम कब आएगा?

    Pushpendra kumar
    पुष्पेंद्र कुमारauthor

    पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

    और पढ़ें
    End of Article