शहर

कल का मौसम : आंधी संग बारिश होगी मूसलाधार, बिजली-चक्रवात से रहें सावधान! IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 24 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में अगले 2 से 4 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। खासकर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात का अलर्ट घोषित है। कमोबेश ऐसी ही बारिश महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में दर्ज की जाएगी।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 24 सितंबर 2025 : उत्तर भारत से मानसून वापसी के लिए बेताब है। लेकिन विदाई लेते मानसून से अभी भी उम्मीद बाकी है। आईएमडी का मानना है कि जाते-जाते माससूनी बादल कुछ राज्यों में बरस सकते हैं। खासकर, पूर्वोत्तर और दक्षिण के हिस्सों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 से 27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछेक हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। लिहाजा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। इधर, दिल्ली-एसनीआर से बादल गायब हैं। अनुमान है कि इस सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, आगे हो सकता है कुछ मौसमी गतिविधियां मौसम को सुहावना बना दें। पहाड़ों में अभी वर्षा दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय रहने से 24-25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले भागों में तेज बारिश की संभावना है। हालांकि, इन सभी राज्यों में धूप भी परेशान कर रही है। अब दिन में अधिक तापमान और रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे गर्मी का एहसास कम होगा। अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी से उठे चकवाती तूफान (Cyclonic Storm) के असर से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और कोंकण में मध्यम बारिश होगी। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और लक्ष्यद्वीप में हल्की बारिश मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगी।

अगले 7 दिन का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो अगले 7 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South-West Monsoon) पूरी तरह से वापस चला जाएगा, लेकिन अंतिम फेज में कई राज्यों को तरबतर करते हुए अपने ठिकाने लगेगा। यही कारण है कि अगले 6 दिन तक दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से गर्मी की चपेट में रहेंगे। आईएमडी ने इस साल थोड़ा जल्द सर्दी के दस्तक देने के संकेत दिए हैं। अक्टूबर की शुरुआत से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में सर्दी का एहसास होने लगेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली26°C36°C
मुंबई27°C28°C
कोलकाता27°C31°C
जयपुर25°C34°C
भोपाल23°C32°C
लखनऊ27°C35°C
पटना28°C33°C
चेन्नई27°C33°C
शिमला14°C24°C
देहरादून21°C29°C
कश्मीर10°C19°C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पिछले कई दिनों से हल्की से मध्यम मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। 24, 25 और 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें गिर सकती हैं। वहीं, पूर्वी हिस्सों में लगातार बारिश से मौसम काफी सुहावना है। आईएमडी की मानें तो मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, बलिया, मऊ, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अयोध्या में अच्छी खासी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। लिहाजा, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर से बादलों की छुट्टी हो गई है और सूरज अपनी चमक बिखेर रहा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात में तापमान सामान्य रह रहा है, जिससे थोड़ी राहत है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिन तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया। आईएमडी के अनुसार, हो सकता है कि वीकेंड तक कुछ बौछारें दस्तक दे दें। सीपीसीबी ने बताया कि मौसमी गतिविधियां कम होने से प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। दीपावली तक एक्यूआई लेवल चिंता पैदा कर सकता है। फिलहाल, एक्यूआई 130 है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 सितंबर तक राज्य के 22 जिलों में औसत से भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहेंगी, जिससे मौसम काफी सुहावना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में ठनका गिरने की संभावना है। आईएमडी ने पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, कैमूर, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नालंदा और जहानाबाद में आंधी-तूफान के खतरे के बीच अच्छी-खासी बारिश का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुई है। मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 सितंबर को जयपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालवाड़ा, कोटा और प्रतापगढ़ जिलों में आंधी के साथ वर्षा का येलो अलर्ट है। बारिश की गतिविधियां होने के कारण तापमान सामान्य है, जिससे गर्मी से काफी राहत है। हालांकि, कई जिलों में गर्मी परेशान कर रही है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम

उत्तराखंड में कहीं बारिश तो कहीं मौसम शुष्क है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन तक देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रूद्र प्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में काफी कमी है। खासकर, रात्रि के वक्त ठंडक का एहसास हो रहा है। आईएमडी की मानें तो दिवाली तक अच्छी खासी सर्दी महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश से मानसून के विदाई के संकेत दे दिए हैं, लेकिन 24 और 25 सितंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। अब बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई हिस्सों में मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है, इस बीच चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि 24, 25 और 26 सितंबर तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता में बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कोलकाता में मूसलाधार बारिश से भारी जलभराव है, जिससे जनजीवन लगभग ठप हो गया है। वर्षा जनित और करंट से करीब 9 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात, सार्वजनिक परिवहन और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आईएमडी ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में और भारी बारिश होने की संभावना है। गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332 मिलीमीटर बारिश हुयी, जबकि जोधपुर पार्क में 285 मिमी बारिश दर्ज की गई। कालीघाट में 280 मिमी, तोपसिया में 275 मिमी, बल्लीगंज में 264 मिमी, जबकि उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article