शहर

आज का मौसम : 70 घंटे मौसम रहेगा तूफानी, आएगी आंधी बरसेगा झमाझम पानी; कोहरे-कोल्ड वेव की चेतावनी

Aaj Ka Mausam, 22 January 2026, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: अगले 3 दिन तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम का मिजाज काफी गाढ़ा रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी, जिससे सर्दी का एहसास कायम रहेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी होगी, जिससे मैदानी इलाके भी सर्द की गिरफ्त में रहेंगे। उधर, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मानसून के कमजोर होने के बाद तमिलनाडु में बारिश की संभावना है।

आज का मौसम : 70 घंटे मौसम रहेगा तूफानी, आएगी आंधी बरसेगा झमाझम पानी; कोहरे-कोल्ड वेव की चेतावनी

आज का मौसम : 70 घंटे मौसम रहेगा तूफानी, आएगी आंधी बरसेगा झमाझम पानी; कोहरे-कोल्ड वेव की चेतावनी

Aaj Ka Mausamm (आज का मौसम कैसा रहेगा) : देश का उत्तरी भाग और हिमालयी हिस्से अगले 2 से 3 दिन बादलों की गिरफ्त में रहेंगे। आईएमडी के हवाले से 22 से 27 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे व कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इस दौरान तेज हवाएं और बर्फबारी होने से मौसम काफी ठंड रहेगा। आईएमडी ने बताया कि गुरुवार से शनिवार तक करीब 72 घंटे तक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में तेज आंधीनुमा-तूफानी हवाएं चलेंगी एवं तेज झमाझम बारिश होगी। इस दौरान शीतलहर और कोहरे की भी मौजूदगी रहेगी, जिससे सर्दी का एहसास बना रहेगा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी रहेगी। स्काईमेट ने अगले 3 दिन का पूर्वानुमान जताते हुए दक्षिण भारत के एक से दो राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई21°C28°C
दिल्ली7°C23°C
चंडीगढ़7°C20°C
देहरादून6°C18°C
शिमला1°C16°C
कश्मीर-2°C7°C
कोलकाता15°C27°C
पटना10°C23°C
लखनऊ9°C23°C
जयपुर10°C24°C
भोपाल12°C24°C

यूपी-बिहार में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के मध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में धूप खिली नजर आ रही है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 में मौसम के बदलने के संकेत दिए हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ने की संभावना के बीच 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, संभल, अलीगढ़, एटा, आगरा, हाथरस, जालौन, झांसी, ललितपुर, उन्नाव, रायबरेली, लखनऊ, पीलीभीत, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी और अमेठी इत्यादि जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है। इस दौरान पूर्वी यूपी में घना कोहरा और शीतलहर चलती नजर आएगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का भी एहसास होगा। उधर, बिहार के लिए बादलों की आवाजाही छोड़कर बारिश को लेकर कोई मजबूत अलर्ट नहीं है, लेकिन कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी और अधिकांश जिले कोहरे की चपेट में रहेंगे।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 22 या 23 जनवरी से ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज गति से हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इस दौरान बारिश के साथ सर्द हवाएं बहने से ठंडक का एहसास बढ़ेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार की रात से गरज चमक आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू होगी और 24 शनिवार तक जारी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बारिश के बाद प्रदूषण से मामूली राहत की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, अगले दो दिन तक एक्यूआई 350 के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान में कल मौसम

राजस्थान में अगले 3 दिन तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा और 22 से 25 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ और मावठ की बारिश (Mawath Ki Barish) होगी। इस दौरान जोधपुर, शेखावटी, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर और अजमेर संभाग में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और बादलों की गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने व बारिश की चेतावनी है। हालांकि, अधिकांश हिस्से शुष्क रहेगा और कोहरे की चादर छाई रहेगी, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आपसास रह सकता है।

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट

पहाड़ों पर सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की ओर से होकर गुजरेगा, जिसके प्रभाव से हरियाणा और पंजाब में अगले 2 से 3 दिन तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली कड़केगी एवं बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 72 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन शीतलहर और कोहरे कारण सामान्य जनजीवन पर असर दिखेगा। आईएमडी की मानें तो हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, पलवल, कैथल, मेवात, जींद, सोनीपत, पानीपात, महेंद्रगढ़, यमुनानगर, रोहतक, चरखी और दादरी समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। अगर, बारिश होती है तो सर्दी से मामूली राहत की उम्मीद है। उधर, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला, तरनतारन, शहीद भगत सिंह नगर और गुरुदासपुर में बादल जमकर बरसेंगे, जिससे मौसम काफी सर्द रहेगा। इस दौरान अन्य जिलों में कोहरा कायम रहेगा।

उत्तराखंड-हिमाचल का मौसम

पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड के ऊंचाई वाले और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 100 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर में अच्छी खासी बर्फबारी एवं बारिश की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश में भी मौसम गतिविधियां होने का अलर्ट है। स्काईमेट के मुताबिक, 23 जनवरी को लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू, मनाली, कुकुमसेरी, कांगड़ा और धर्मशाला में अच्छी बर्फबारी एवं बारिश होगी, जबकि हमीरपुर, ऊना, मंडी, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की जाएगी।

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

कश्मीर घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये पूरा सप्ताह मौसम प्रभावित रहेगा। 22 जनवरी से 26 जनवरी तक घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश के साथ भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी कश्मीर घाटी में चिल्ला-ए-कला का दौर है, लिहाजा अभी जनवरी भर कड़ाके की सर्दी-बर्फबारी और बारिश का क्रम जारी रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया जाएगा। आईएमडी के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 5 डिग्री, शोपियां में माइनस 6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 4 डिग्री, कांजीकुंड में माइनस 3.5 डिग्री, कोकेरनाग में माइनस 1 डिग्री और कुपवाड़ा में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी

दक्षिण भारत से पूर्वोत्तर मानसून खत्म हो गया है, लेकिन 23 से 25 जनवरी तक एक बार फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के इस सप्ताह के आखिर तक रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के चलने से सर्द का एहसास हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण समुद्र में हलचल देखने को मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article