शहर

कल का मौसम : आंधी-बवंडर के साथ होगी बारिश मूसलाधार, 20 जुलाई को फटेंगे बादल होगा वज्रपात, IMD का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 20 जुलाई 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : समूचे देशभर को काले बादलों ने घेर लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आंधी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान ऊपरी हिस्सों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भयंकर वर्षा का अनुमान है तो दक्षिण के केरल, कर्नाटक, पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल और पश्चिम बंगाल में मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : मौसम के लिहाज से वीकेंड काफी सुहावना गुजरने वाला है। 20 और 21 जुलाई यानी रविवार और सोमवार को देशभर में मानसूनी बारिश का अलर्ट घोषित है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा-पंजाब में बादलों के छाए रहने और आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और अत्यधिक बारिश से बाढ़ के खतरे की चेतावनी है। खासकर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने और भारी बारिश से अचानक बाढ़ की संभावनाएं बनी हुई हैं, जो आगे तक जारी रहेंगी। उधर, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नागालैंड इत्यादि में मूसलाधार वर्षा का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई28 °C30 °C
जयपुर 24 °C29 °C
लखनऊ28 °C34 °C
दिल्ली27 °C33 °C
पटना29 °C36 °C
चेन्नई27 °C33 °C
हैदराबाद25 °C31 °C
भोपाल 23 °C29 °C
शिमला20 °C26 °C
देहरादून25 °C31 °C
कश्मीर 14 °C21 °C

बिहार में कल मौसम

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी है। सावन की शुरुआत से ही मौसम का रुख परिवर्तित है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन शनिवार और रविवार को कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस दौरान औरंगाबाद, गया, जमुई, रोहतास, कैमूर, पटना, नवादा, किशनगंज, अररिया, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिलों में खराब मौसम के दौरान ठनका गिरने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा सोन समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभान ने अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट घोषित किया है। आईएमडी की मानें तो बुंदेलखंक के विभिन्न हिस्से बांदा, चित्रकूट, महोबा, उरई, जालौन, हमीरपुर समेत कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, सहारनपुर, शामली और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में आंधी बारिश का अनुमान है। इस दौरान गंगा, रामगंगा, शारदा, यमुना, केन, बेतवा और गोमती नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी के संकेत हैं। लिहाजा, सरकार ने तराई और बाढ़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए अलर्ट किया है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल जारी है। हालांकि, मौसम का मिजाज ठंडा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई रविवार को मेघ गर्जन और आंधी के साथ बारिश का अलर्ट घोषित किया है। बहरहाल, शनिवार को भी मूसलाधार बारिश अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। हवाओं के साथ बौछारें गिरने की वजह से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है, जिससे लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 56 रहा जो संतोषजनक की श्रेणी में आता है।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान के समूचे हिस्से में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार को भी राज्य में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगले 24 घंटे के दौरान जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश व अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में आज से कमी आने की संभावना है।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसने गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिलों के साथ-साथ कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया है और इसके लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में देखा जाएगा।

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में फिलहाल मानसूनी बारिश का वेग कम हुआ है, लेकिन सोमवार से इसमें तीव्रता आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतर जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। खासकर, मुंबई में रविवार शाम से सोमवार तक तेज बारिश का अनुमान है। मुंबई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं, जिससे लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत है।

हैदराबाद का मौसम

तेलंगाना में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। हैदराबाद में शुक्रवार को भारी बारिश जारी है, जिससे शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव हो गया। उधर, उत्तरी केरल के कई शहरों और ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बारिश होने से जलभराव । आईएमडी ने राज्य के उत्तरी जिलों कासरगोड, कोझिकोड, कन्नूर और वायनाड में आज अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। रविवार सुबह जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बंगाल में कैसा है मौसम?

पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के अनुसार, 22 जुलाई तक कहीं-कहीं अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 23 जुलाई से दक्षिण बंगाल में वर्षा का क्रम तेज़ होगा और कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान दार्जिलिंग, कूचबिहार, कलिम्पोंग, दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार अत्याधिक भारी बारिश होने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article