शहर

आज का मौसम 18 June 2025: बादलों की आवाजाही से गिरा तापमान, आंधी-बारिश संग वज्रपात का अलर्ट, इन शहरों में झमाझम बरसेंगे मेघ

Kal Ka Mausam, 18 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में मौसम की चाल बदलने लगी है। यूपी और बिहार में मानसून की दस्तक होने के बाद अब राजस्थान और दिल्ली में भी मानसून का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

Image

कल का मौसम 18 June 2025

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : दक्षिण भारत के साथ अब उत्तर भारत में भी मानसून की चाल तेज हो गई है। यहां मौसम की चाल में बदलाव देखा जा रहा है। यूपी में मानसून ने एंट्री हो चुकी है, तो वहीं बिहार में भी अब मानसून की दस्तक हो गई। इस बीच कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां प्री-मानसून का दौर जारी है। बात करें दिल्ली की तो आगामी दिनों में राजधानी में मानसून की एंट्री के साथ झमाझम बारिश होगी। लेकिन इन सभी के बीच लोगों को तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने लगी है। बता दें की यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में मौसम की चाल बदल गई है। यहां तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे तापमान में कमी दर्ज की जा रही है और बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम गतिविधियों को देखते हुए आगामी दिनों में उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और झमाझम बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा कल 18 जून को मौसम का हाल -

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली27° C34° C
नोएडा27 ° C33° C
गाजियाबाद27 ° C34° C
मुंबई25 ° C30° C
भोपाल25 ° C34° C
लखनऊ26 ° C34° C
पटना29 ° C36° C
जयपुर25 ° C36° C
शिमला16 ° C26° C
देहरादून23 ° C36° C
बेंगलुरु20 ° C29° C
चेन्नई27 ° C36° C
कश्मीर15 ° C32° C

यूपी में कल भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक हो गई है। प्रेदश में झमाझम बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, वाराणसी और संत रविदास नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, अजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संत कबीर नगर, श्रवास्ती, बलारमपुर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में आंधी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश और कहीं मध्यम स्तर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ

बिहार में मानसून की दस्तक हो गई है। यहां कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने कल यानी बुधवार, 18 जून को किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलुपर, बांका, जमुई और पश्चिमी चंपारण में मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सिवान, वैशाली, साराण, बक्सर, पटना, रोहतास और भोजपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश आने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से सुहावना होगा मौसम

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर चालू है। पूरे राज्य में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बंसवाड़ा और डुंगरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बीते कई दिनों से बारिश के कारण मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। मुंबई के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का अल्रट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें