शहर

Kal Ka Mausam : संडे को सावधान! भारी बारिश से पहले आएगा तूफान; 22 राज्यों के लिए बड़ा अलर्ट

kal ka mausam (13 September 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : इन दिनो मौसम काफी रंगीन है और हल्की बारिश सर्द का एहसास करा रही है। हालांकि, ये कुछ ही राज्यों में महसूस किया जा रहा है और कुछ राज्यों में मौसम शुष्क है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के दौरान कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।

Image

कल का मौसम हाल

कल का मौसम कैसा रहेगा : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे के दौरान बादलों का रुख बदला रहेगा। खासकर, पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसूनी बारिश में तेजी आएगी। इस दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज तूफान आ सकता है, नदियां उफान पर रहेंगी और कई हिस्से बाढ़ की चपेट में। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों में मानसून थोड़ा सुस्त रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से इसमें फिर से तेजी आने की संभावना है। इधर, उत्तर भारत में अगले तीन दिन तक मौसम बदला रहने का अनुमान है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों पर काले बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है। उधर, पहाड़ों पर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर वर्षा का अलर्ट है। हालांकि, 20 सितंबर के बाद मानसून वापसी कर सकता है।

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार जताए गए हैं। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सामान्यत: बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। हवा अब 'ग्रीन जोन' में पहुंच चुकी है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहतर बनी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को पूरे एनसीआर में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के जयपुर, अजमेर, झुंझुनू, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, खैरथल तिजारा, डीग, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौडगढ़, बांसवाडा व प्रतापगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। वहीं 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

बंगाल का मौसम

बंगाल के जिलों में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जबकि उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ गया है और अभी भी सक्रिय है। दक्षिण बंगाल में वीकेंड पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, उत्तर बंगाल में कई जिलों के लिए भारी बारिश की येलो अलर्ट जारी किया गया है। कलिम्पोंग, कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश होने की संभावना है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article