शहर

आज का मौसम : सूरज उगलेगा आग! कहीं गिरेगी बिजली कहीं होगी आफत की बरसात; आंधी-तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 12 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मानसून अपने अंतिम दिनों में कई राज्यों को भिगो सकता है। आईएमडी की मानें तो 13 से 16 सितंबर तक दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के भागों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। उधर, मुंबई, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा में मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा-पंजाब में वीकेंड तक लगातार बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है। इसका असर दिल्ली, यूपी और बिहार में भी देखने को मिल सकता है।

Image

आज का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 12 सितंबर 2025: उत्तर भारत का मौसम उतार चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद अब बादलों के तेवर थोड़े ठंडे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में 12, 13 और 14 सितंबर को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान आंधी के साथ आकाशीय बिजली कड़कने के साथ लैंडस्लाइड का अलर्ट घोषित है। ऐसी स्थिति में लोगों को हिल्स एरिया में आवागमन करने से बचना होगा। इधर, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है। हालांकि, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर में तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, ओडिशा, मिजोरम और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। उधर, दक्षिण भारत में तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्ष्यद्वीप, तेलंगाना, विदर्भ और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया जा रहा है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही के बीच बादलों के तेवर तेज हैं। धूप के असर से लोगों को गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने फिलहाल आंधी-तूफान की संभावना से इनकार किया है। हालांकि, 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक बारिश न होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। स्काईमेट ने बताया कि 12 और सितंबर तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। 14 और 15 सितंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कमी के बावजूद प्रदूषण फिलहाल नियंत्रण में है। गुरुवार को एक्यूआई 89 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

शहर का नामअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
चेन्नई32°C 27°C
हैदराबाद28°C23°C
मुंबई29°C27°C
भोपाल30°C24°C
जयपुर31°C24°C
पटना31°C27°C
लखनऊ34°C28°C
दिल्ली33°C26°C
देहरादून28°C24°C
शिमला22°C19°C
कश्मीर18°C12°C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। अगले 1 से 2 दिन राज्य के 11 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां होंगी। वीकेंड पर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादलों की गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

बिहार में कल मौसम

बिहार में मौसम का रुख बदला हुआ है। बादलों की आवाजाही और सूरज की लुका छिपी के कारण उमस और गर्मी ने परेशान किया। हालांकि, बादलों की मेहरबानी से जल्द ही धरती की प्यास बुझ गई। राज्य के कई हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने 11, 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो पटना, वैशाली, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज, गोपालगंज में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं मौसम को और सुहावना बनाए रखेंगी।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मानसून के तेवर ठंडे पडते नजर आ रहे हैं। राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट मौसमी गतिविधियां होने के अलाना ज्यादातर हिस्से शुष्क हैं। कुल मिलाकर भारी बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में इस सप्ताह हल्की बारिश की हो सकती है। मौसम के रुख के कारण अब दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमा नहीं, जिससे जनजीवन प्रभावित है। हाल के दिनों में हुई बारिश कारण 3 नेशनल हाई और लगभग 577 सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गई हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 12,13 और 14 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बुधवार शाम तक मुरारी देवी, भरेरी, नैना देवी, बग्गी, कांगड़ा, पालमपुर, सुंदरनगर और गोहर में भारी बारिश हुई, जिससे लोंगो समस्याओं का सामना करना पड़ा। मौसमी गतिविधियां जारी रहने के कारण लैंडस्लाइड का खतरा टला नहीं है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली और पहाड़ों से मलबा आने की संभावना ते बीच सतर्क रहने की जरूरत होगी। इधर, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। इस सप्ताह के अंत तक अल्मोड़ा, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, बागेश्वर और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

जम्मू संभाग में भारी बारिश का दौर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन अभी कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले कुछ दिन बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इससे बाढ़ और भूस्खलन की समस्या हो सकती है। हालांकि, पिछले दिनों आई तबाही के बाद कई दिनों बाद राज्य में स्कूल खोल दिए गए हैं। आने वाले सप्ताह में कश्मीर के हिस्सों में रात्रि के वक्त तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे सर्दी का एहसास होगा।

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11 से 15 सितंबर तक बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने शनिवार तक तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उधर, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी अत्यधिक बारिश को लेकर अलर्ट जारी है।

पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश

पूर्वोत्तर में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। आईएमडी ने अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ भारी वर्षा और आंधी की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक, 12 से 15 सितंबर के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। पूर्वी कामेंग और अंजॉ को भी भारी बारिश सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी ने भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और जलभराव की चेतावनी दी है। इसका असर पड़ोसी राज्यों असम, सिक्किम, नागालैंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ भागों में दिखाई देगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान