शहर

कल का मौसम 12 May 2025 : मौसम होगा बेईमान, बिजली कड़कने के साथ आंधी-बारिश का अनुमान; मौसम विभाग की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 12 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने की बात कही है। खासकर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और बिहार में बारिश की संभावना जताई है। उधर, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों की बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : प्री मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों में सक्रिय हो सकती हैं। ऐसे में देश के दक्षिणी और मध्य भारत में गर्मी से काफी हद तक निजात मिलेगी, जिसका असर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में देखा जाएगा। आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं गर्मी से राहत दिलाएंगी। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले एक से दो दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान हल्की हवाओं के साथ कहीं बूंदाबांदी तो हल्की से मध्यम बारिश मौसम को खुशनुमा बनाएगी। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली26 °C38 °C
मुंबई27 °C32 °C
भोपाल26 °C37 °C
जयपुर 28 °C38 °C
पटना29 °C39 °C
लखनऊ28 °C41 °C
देहरादून21 °C31 °C
शिमला12 °C25 °C
कश्मीर7 °C17 °C

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में लू और गर्मी स्थिति बनी रहेगी। राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम का रुख बदलता नजर आ रहा है। रविवार को दिन में धूप खिली तो वहीं रात में मौसम नॉर्मल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मई तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। हालांकि, इस दौरान तेज हवाओं के झोकों के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

राजस्थान में कैसा है मौसम

राजस्थान के कुछ भागों में अगले दो से तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले सप्ताह भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने का अनुमान है। आईएमडी के जयपुर केंद्र ने बताया कि राज्य के कुछ भागों में आगामी दो से तीन दिन कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 13 मई से व पूर्वी राजस्थान में 14 मई से अधिकांश स्थानों पर आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है।

इसके अनुसार आगामी दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 15 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने और भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। रविवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

सीपीसीबी के आंकड़े के अनुसार, रविवार को एक्यूआई 154 रहा जो कि ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

झारखंड में भीषण गर्मी

झारखंड के अधिकतर जिलों में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी हुई। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग खासकर संथाल परगना के जिलों में रविवार को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। वहीं, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि राज्य के देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, धनबाद और गिरिडीह में 16 मई तक गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article