शहर

कल का मौसम 10 June 2025: कुछ दिन की बात और... फिर आएगी आंधी के साथ बारिश, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी की चेतावनी

Kal Ka Mausam, 10 June 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 11 जून तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 12 जून के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होगा, जिससे गर्मी से लोगों को फिर राहत मिलेगी। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दक्षिण भारत और नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिनों में उत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला शुरू होगा।

Image

कल का मौसम 10 जून 2025

Kal Ka Mausam (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत में मौसम की चाल एक बार फिर बदलने को तैयार है। बीते दिनों सुहावने मौसम के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। समय से पहले मानसून की दस्तक के बाद भी उत्तर भारत के किसी भी राज्य में अभी तक मानसून बारिश की एंट्री नहीं हुई है। यहां मानसून की गति धीमी पड़ी हुई है। मौसमी गतिविधियों के सुस्त पड़ने के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में तापमान बढ़ा हुआ है। कई स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। उमस के साथ आसमान से आग बरस रही है। इस बीच मानसून के 12 जून तक आने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की दस्तक होगी। मानसूनी बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह से उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम मूसलाधार बारिश होगी, जिससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ेगा। आइए अब आपको बताएं कल कैसा रहेगा मौसम का हाल -

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली 28° C44° C
नोएडा 28 ° C40° C
गाजियाबाद 28 ° C40° C
मुंबई 27 ° C33° C
भोपाल 29 ° C42° C
लखनऊ 30 ° C42° C
पटना 29 ° C39° C
जयपुर 31 ° C44° C
शिमला 14 ° C29° C
देहरादून 24 ° C38° C
बेंगलुरु 20 ° C32° C
चेन्नई 27 ° C36° C
कश्मीर 17 ° C33° C

यूपी में कल का मौसम

मौसम विभाग ने 10 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, ज्योतिबाफुले, संभल, काशीराम नगर, कन्नौज, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अलीगढ़, आगरा, मथुरा, महामायानगर, फिरोजाबाद, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन और इटावा में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून से यूपी में भी लोगों को राहत मिलनी शुरू होगी। यहां तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्म दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, बांका, मुंगेर, जमुई, रोहतास और गया में अलर्ट जारी किया गया है। चिलचिलाती धूप में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन राहत की बात ये है कि 11 जून से प्रदेश का मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां तापमान बढ़ रहा है और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कल हीटवेव और गर्म रात का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं बीकानेर और चूरू में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जैसलमेर और कोटा में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून तक प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

IMD ने राजधानी दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 9 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। 10 जून को भी शहर का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। मौसम विभाग ने कल भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय घर से बाहर निकलना लोगों के मुश्किल होने लगा है। लोग हीटवेव का शिकार हो रहे हैं और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच 13 जून से राजधानी के मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। यहां तेज हवाओं का सिलसिला शुरू होगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article