शहर

कल का मौसम 05 March 2025: बिजली के साथ बारिश के आसार, मार्च में आसमान से बरसेगी आग; हीटवेव-ओलावृष्टि से रहें सावधान

Kal Ka Mausam, 05 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं बह रही हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में कमी नहीं आई है। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान काफी हद तक बढ़ेगा। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के राज्य असम और अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उधर, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज बर्फबारी और बारिश से दिन में कोल्ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।

Image

5 फरवरी बुधवार का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देश भर के मौसम में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। 10 मार्च तक एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट के मुताबिक, मैदानी इलाकों हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर बादलों की आवाजाही हो सकती है। मैदानी इलाकों में 5 से 8 मार्च 2025 तक मौसम साफ बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के मैदानी इलाकों में पहले ही मौसम सुहावना हो गया है। फिलहाल, अच्छी धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, 9 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र एक्टिव हो सकता है। अगले 3-4 दिनों तक पहाड़ी राज्यों में सक्रिय रहने से फिर मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

स्काईमेट ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान उत्तर भारत में मौसम की स्थिति बदलने की संभावना है। निचले स्तरों पर तेज हवाएं चलेंगी। अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है। 8 और 9 मार्च के आसपास एक ताजा मौसम प्रणाली के आगमन के साथ, प्रचलित हवा का पैटर्न एक बार फिर बदल जाएगा और निचले स्तर पर अशांत हो जाएगा।

पंजाब और हरियाणा का मौसम कैसा है?

पंजाब और हरियाणा के पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है, जहां न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, दिन का तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ। तीन दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के 12 जिलों में गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में गेहूं की फसलें नष्ट हो गई हैं। वहीं, सरसों की फसलें भी गिर गई हैं। इसके अलावा, पशुचारा, सब्जियां और प्याज जैसी कई फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। अब हवाओं की रफ्तार कम होने से धूप में तल्खी और बढ़ेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल, किसी मौसमी गतिविधि की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

बिहार-राजस्थान का मौसम

बिहार में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 8 से 9 मार्च को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शेष भागों में मौसम सामान्य बना रहेगा। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम राजस्थान में भी देखने को मिलेगा।

दिल्ली कल का मौसम

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 5 मार्च से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, 6 मार्च से तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में दोपहर साढ़े 12 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 148 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

कश्मीर का मौसम कैसा है?

कश्मीर के ऊंचाई पर स्थित कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के व्यापक हिस्सों में बारिश हुई। बारामूला के कुछ इलाकों के साथ ही गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, कोकरनाग, कुपवाड़ा और कश्मीर के ऊंचे अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान श्रीनगर सहित घाटी में व्यापक बारिश दर्ज की गई। बारिश के मौसम के कारण कश्मीर में दिन का तापमान गिर गया, जिससे घाटी में अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में मौसम में सुधार होने की संभावना है और 10 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम?

हिमाचल प्रदेश के चम्बा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के कुछ स्थानों और ऊपरी इलाकों में हिमपात हुआ। इसने कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में एक या दो बार तेज हिमपात की संभावना है। शिमला, चंबा, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने हमीरपुर, सिरमौर, सोलन और शिमला, चम्बा, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य में सैकड़ों सड़कें बंद हैं और उन्हें बहाल करने का काम जारी है। न्यूनतम तापमान में कोई खासा बदलाव नहीं देखा गया है। लाहौल और स्पीति में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से नीचे 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ताबो में न्यूनतम तापमान -27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड का तापमान

उत्तराखंड के लगातार हो रही बर्फबारी के बीच शून्य से नीचे तापमान पहुंच गया है। कई फुट की गहरी बर्फ जमा है, जिससे पिछले दिनों लैंडस्लाइड में फंसे मजदूरों को बचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। शून्य से नीचे 10-15 डिग्री सेल्सियस तापमान और लगातार हिमपात से जूझना पड़ा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
कश्मीर-10 डिग्री सेल्सियस 1 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर -6 डिग्री सेल्सियस6 डिग्री सेल्सियस
ताबो-27 डिग्री सेल्सियस-3 डिग्री सेल्सियस
देहरादून10 डिग्री सेल्सियस21 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली12 डिग्री सेल्सियस26 डिग्री सेल्सियस
मुंबई26 डिग्री सेल्सियस36 डिग्री सेल्सियस
भोपाल13 डिग्री सेल्सियस29 डिग्री सेल्सियस
जयपुर13 डिग्री सेल्सियस25 डिग्री सेल्सियस
लखनऊ15 डिग्री सेल्सियस30 डिग्री सेल्सियस
पटना20 डिग्री सेल्सियस31 डिग्री सेल्सियस
हैदराबाद22 डिग्री सेल्सियस37 डिग्री सेल्सियस
चेन्नई26 डिग्री सेल्सियस32 डिग्री सेल्सियस

मार्च में कैसा रहेगा तापमान?

उत्तर भारत में 5 मार्च को तेज हवा एक बार फिर चलती हुई दिखाई देगी। इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 और 7 मार्च को भी हल्का कुहासा देखने को मिलेगा और 6 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ 7 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

कहां सबसे ज्यादा गर्मी?

दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम तक अभी से मार्च वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और गुजरात में गर्मी का प्रकोप शुरु हो गया है। कुल मिलाकर सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। उधर, केरल में भीषण गर्मी के मद्देनजर लू और सनबर्न का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हीटवेव अलर्ट जारी

देश भर में मौसम के मिजाज में नाटकीय रूप से उतार-चढ़ाव को देखते हुए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। जहां कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर को अस्थायी राहत मिल रही है। आईएमडी ने मार्च से मई तक सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है, जिससे आने वाले महीनों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्य विशेष रूप से प्रभावित होंगे। आईएमडी इन बदलावों के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार माना है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

सनबर्न क्या होता है

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article