शहर

5 अगस्त का मौसम : कल बादल बरसेंगे आफत की बरसात! आंधी-वज्रपात से रहें सावधान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 05 अगस्त 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मानसूनी बादल बरस रहे हैं। सावन के आखिरी सप्ताह में 5 से 8 अगस्त तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में मानसूनी वर्षा का अलर्ट घोषित किया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम महाराष्ट्र और गुजरात में देखा जाएगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम कैसा रहेगा 05 अगस्त 2025) : सावन का आखिरी सप्ताह काफी सुहावना रहने वाला है। एक चक्रवाती सर्कुलेशन के आगे बढ़ने से मौसमी गतिविधियां भले ही थोड़ी धीमी पड़ें, लेकिन अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मानसून ट्रप लखनऊ, गोरखपुर, पटना, पूर्णिया और बहरामपुर होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। लिहाजा, 4 से 6 अगस्त तक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में भीषण बारिश के संकेत हैं। आईएमडी ने 5 से 8 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में बादलों की आवाजाही के साथ गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतर राज्यों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा, लिहाजा खराब मौसम के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने से बचना होगा। अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत के तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। कमोबेश ऐसी ही वर्षा महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के विभिन्न इलाकों में दर्ज की जाएगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई27 °C29°C
दिल्ली28 °C33 °C
जयपुर 26 °C31 °C
भोपाल 23 °C29 °C
लखनऊ24 °C28 °C
पटना27 °C29 °C
चेन्नई27 °C33 °C
हैदराबाद 24 °C31 °C
देहरादून23 °C26 °C
शिमला19 °C23 °C
कश्मीर12 °C29°C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम हवाएं बह रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत है। इधर, पहाड़ी राज्यों में अत्यधिक बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बह रही नदियों में गंगा, यमुना, घाघरा, केन, बेतवा, रामगंगा, शारदा, सरयू और गोमती अपने कोटे से बाहर पानी लेकर बह रही हैं, जिससे तराई के शहरों समेत 45 जिलों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, लखनऊ, अयोध्या, सीतापुर, खीरी, देवरिया, कौशांबी, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, मथुरा, आगरा और अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई जिलों में गरच चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही है, लेकिन वीकेंड पर उमस ने परेशान किया। हालांकि, राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश ने मौसम का संतुलन बना कर रखा। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने की आवाजें भी आ सकती हैं। लगातार बारिश से पॉल्यूशन का स्तर निम्न स्तर पर बना हुआ है, जिससे लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

बिहार में कल मौसम का हाल

बिहार में मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। नेपाल और मैदानी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित किया है। अगले 24 घंटे के दौरान पटना, पूर्णिया, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, भबुआ, बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, रोहतास, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय समेत 26 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस सप्ताह मौसम के सुहावना बने रहने से गर्मी और उमस से राहत रहेगी।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 2 से 3 दिन तक जयपुर, जोधपुर, अजमेर, चुरू, सवाई माधोपुर, बीकानेर और भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और नदियों के जलस्तर में बढ़ोकरी की चेतावनी जारी है। इस दौरान अधिकतम 30 से 32 किलोमीटर और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

एमपी का मौसम

मध्य प्रदेश इन दिनों बादलों की मार झेल रहा है। कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री के बाद से बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी तो कहर भी बरपाया। 5 अगस्त को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर और छतरपुर में काफी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 48 घंटे के दौरान सीधी, रीवा, मऊगंज. शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, पन्ना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुर, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सतना और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने बारिश का बड़ा अलर्ट घोषित कर रखा है। हालांकि, कई इलाकों में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस भी बेचैन कर रखा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी, अलीपुर, दिनाजपुर, मालदा, बीरभूमि, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व बर्दमान, कालिमपोंग, कूचबिहार और दार्जलिंग समेत कई जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। अत्यधिक बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम

हिमाचल प्रदेश में तेज मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने सोमवार से मंगलवार तक भारी वर्षा का 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन के कारण हाईवे समेत 310 सड़कों बंद कर दिया गया है। आईएमडी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान मंडी, कुल्लू, शिमला, नैना देवी, ब्राम्हाणी, मनाली, गुलैर, सराहन, करगोस, कसौली में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में भी मौसम ने हालत खराब कर रखा है। पिछले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश के कारण जनहानि भी हुई है। राज्य में लगातार भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना के साथ तमाम सहायक नदियां और नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा समेक कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। कई जिलों में खराब मौसम की आशंका के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article