शहर

3 अगस्त का मौसम : संडे-मंडे होगी तूफानी बरसात, आंधी-वज्रपात से रहें सावधान! मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Kal Ka Mausam, 03 अगस्त 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : रविवार की छुट्टी खुशनुमा मौसम के बीच गुजर सकती है। मौसम विभाग ने दिेंल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में 3 अगस्त को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बादलों की गरज चमक के साथ भारी वर्षा एवं वज्रपात की संभावना है। उधर, महाराष्ट, गुजरात के अवाला दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में भी तेज मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम कैसा रहेगा 03 अगस्त 2025) : सावन अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और बारिश के स्तर में तेजी देखी जा रही है। इस साल मानसून की शुरुआत से ही सभी राज्यों ने अच्छी खासी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, वीकेंड पर मौसम का रुख सख्त रहेगा। शनिवार की शाम से रविवार तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने अगले 48 घंटे के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव रहने से उत्तर भारत के राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कुछ भागों में बादलों की आवाजाही रहने और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। खासकर, तराई के क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इस दरम्यान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से गर्मी और उमस से राहत रहेगी। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की गुंजाइश बनी हुई है। कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ चिंता का सबब बन सकती है।उधर, दक्षिणी भागों में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुस्त पड़ी मौसमी गतिविधियां तेज होंगी। कमोबेश ऐसी ही बारिश पूर्वोत्तर के हिस्सों नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी दर्ज की जाएगी।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई 28 °C29 °C
दिल्ली27 °C33 °C
जयपुर26 °C31 °C
भोपाल 24 °C29 °C
लखनऊ27 °C31 °C
पटना27 °C30 °C
देहरादून24 °C28 °C
शिमला29 °C24 °C
कश्मीर12 °C18 °C
चेन्नई28 °C37 °C
हैदराबाद24°C31 °C

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। खासकर, बड़ी नदियों गंगा और यमुना के किनारे बसे इलाकों तक पानी पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन पर प्रभाव पड़ रहा है। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में जारी बारिश के कारण अन्य नदियां सरयू, केन, बेतवा, रामगंगा, गोमती, शारदा और घाघरा भी अपने साथ कोटे से अधिक पानी लेकर बह रही हैं, जिसके कारण बाढ़ का पानी बस्तियों तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 3 अगस्त यानी रविवार को 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बुंदेलखंड के हिस्सों समेत लखनऊ, कानपुर वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, देवरिया, ज्योतिबाफुले नगर, सोनभद्र, गोंडा, बस्ती, बहराइच, अयोध्या, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, आजमगढ़, श्रावस्ती, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर समेत कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है।

दिल्ली में संडे को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है। शनिवार सुबह से धूप और छांव का खेल जारी है, जिससे दोपहर में हल्की हवाओं के बीच उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश वीकेंड को सुहावना बना सकती है, लेकिन हल्की गर्मी भी बेचैन कर सकती है। आईएमडी की मानें तो एनसीआर में अगले सप्ताह तक मौसम खुशगवार बना रह सकता है। इसकी वजह से प्रदूषण का स्तर कम होने से हवा में ताजगी और स्वच्छता बनी रहेगी। 3 से 4 अगस्त तक गरज चमक और हवाओं की मौजूदगी के कारण अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमाम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

नोएडा फिल्म सिटी का मौसम

नोएडा फिल्म सिटी का मौसम

बिहार में मौसम कैसा है?

बिहार के लिए मौसम विभाग ने अच्छे संकेत दिए हैं। रविवार को अधिकतर जिलों में मौसमी गतिविधियां होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। आईएमडी के मुताबिक 3 अगस्त को मधुबनी, बांका, अररिया, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, पटना, मुंगेर, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय में हल्की से मध्यम हवाओं के साथ ठनका गिरने और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं और पानी के एक साथ पहुंचने से मौसम काफी खुशनुमा रहेगा।

राजस्थान का मौसम कैसा है?

राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से अधिकतर इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार से एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 5 से 6 दिन में मानसून ट्रप लाइन गंगानगर से रोहतक की ओर शिफ्ट होगी, जिसकी वजह से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। आईएमडी की मानें तो वीकेंड पर जयपुर संभाग, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, चुरू और गंगानगर समेत कई इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मूसलाधार बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम

एमपी का मौसम कैसा है?

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी डरावना बना हुआ है। अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक राज्य के शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रायसेन, विदिशा, भोपाल सीहोर, होशंगाबाद, छतरपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन और टीकमगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अधिक बारिश के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट घोषित किया है। कल किन्नौर, शिमला, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी और चंबा समेत अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। कमोबेश ऐसी ही बारिश उत्तराखंड के अधिकतर भागों में दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने चामोली, रूद्र प्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं लैंडस्लाइड का खतरा जताया गया है, लिहाजा लोगों से यात्रा के दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है। उधर, जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!