शहर

JK Accident News: ITBP जवानों की बस सिंध नदी में गिरी, बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में ITBP जवानों ले जा रही एक बस बुधवार को सिंध नदी में गिर गई। इस हादसे में सभी जवानों को बचा लिया गया है। लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जवानों के हथियार भी नदी में बह गए हैं, जिन्हें बाहर निकालने का काम जारी है।

Image

ITBP जवानों की बस हादसे का शिकार

JK Accident News: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस नदी में गिर गई। बस में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवाने सवार थे। जिन्हें लेकर जा रही बस गांदरबल जिले के कुल्लन में सिंध नदी में गिर गई। इस घटना के बाद बस में सवार जवानों की तलाश और बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी सुरक्षाकर्मी बचा लिए गए हैं।

हादसे में कुछ जवान मामूली रूप से घायल

भारी बारिश के चलते कुल्लन इलाके में सिंध नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस हादसे के बाद सीडीआरएफ गांदरबल और एसडीआरएफ सब कंपोनेंट की जॉइंट टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सेना के सभी जवानों को बचा लिया गया है। इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनमें बस ड्राइवर भी शामिल है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि बस में कितने लोग सवार थे।

हथियारों को नदी से निकाले का काम जारी

गांदरबल जिले में जारी मूसलाधार बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। नदी भी उफान पर है, जिसमें जवानों के हथियार बह गए हैं। जिन्हें नदी से निकाला जा रहा है। कुछ हथियारों को निकाल लिया गया है, लेकिन बहुत से हथियार पानी के बहाव के साथ दूर चले गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article