झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार टीओपी क्षेत्र में जोरदार विस्फोट की घटना सामने आई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, कई अन्य लोग घायल हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। धमाके की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले में जांच जारी है।
क्या जानकारी सामने आई
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने इस विस्फोट की जानकारी दी है। हालांकि वे भी अभी कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे। उनका कहना है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हुए विस्फोट से इलाके में दहशत है। हर कोई इस धमाके की असली वजह जानना चाह रहा है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि ये कोई बम विस्फोट था या कुछ और।
पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर
आईजी ऑपरेशंस और झारखंड पुलिस प्रवक्ता माइकलराज एस ने इस हादसे के बारे में कहा कि हजारीबाग में हुए विस्फोट में पति-पत्नी और एक अन्य महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के कारणों और प्रकृति का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं।
