शहर

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर डीजीपी से हुए नाराज, सुरक्षा गार्ड और कारकेड की 3 बोलेरो लौटाईं

वित्त मंत्री मंत्री ने अपने सुरक्षा गार्डों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी। आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी डीजीपी कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।

Image

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर डीजीपी से हुए नाराज (फाइल फोटो)

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सुरक्षा गार्डों को वापस कर दिया है। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों के साथ चलने वाले कारकेड की तीन बोलेरो गाड़ियां भी लौटा दी हैं।जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद वित्त मंत्री द्वारा 29 जून को पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा को लिखे गए पत्र से शुरू हुआ।

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने साथ तैनात सुरक्षा गार्डों को वापस भेज दिया है बताते हैं कि मंत्री ने अपने सुरक्षा गार्डों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने की मांग की थी।

डीजीपी कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला

आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी डीजीपी कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इससे नाराज होकर वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था ही वापस करने का फैसला कर लिया।

इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

वित्त मंत्री के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सरकार के भीतर कांग्रेस की स्थिति और सहयोगी दलों के बीच समन्वय को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी राधाकृष्ण किशोर अपने कई बयानों और फैसलों को लेकर राजनीतिक सुर्खियों में रह चुके हैं।

उनका ताजा फैसला राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है

राधाकृष्ण किशोर का सुरक्षा व्यवस्था लौटाने का उनका ताजा फैसला राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है सरकार और पुलिस मुख्यालय इस पूरे घटनाक्रम पर क्या रुख अपनाते हैं अब सभी की नजर इस बात पर है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article