RSS Dattatreya Hosabale on Hindus and Beef consumption: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने हिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा है कि जिन लोगों को मजबूरी में गोमांस खाना पड़ा, वे उन लोगों के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं। यह बयान उन्होंने राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार (एक फरवरी, 2023) को दिया। उन्होंने इस दौरान कहा- जिनके पुरखे हिंदू थे, वे हिंदू हैं। जिन्होंने खुद को हिंदू माना और समझा और यहां तकि वे भी हिंदू हैं, जिन्हें हम कहते हैं कि वे हिंदू हैं...ऐसे में हम मजबूरी में बीफ (गोमांस) खाने वालों के लिए दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।
जयपुर
वो गोमांस खाएं होंगे, पर हम दरवाजा बंद नहीं कर सकते...हिंदुओं का जिक्र कर जब बोले RSS के होसबाले
- Produced by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Feb 2, 2023, 07:29 PM IST
