जयपुर

Valentine Week 2023: रणथंभौर है बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन, अपने पार्टनर के साथ सुने टाइगर की दहाड़, ये है इसकी खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 10:09 PM IST

Valentine Week 2023: रणथंभौर नेशनल पार्क देश के सबसे अच्छे बाघ अभयारण्यों में से एक है। इसे यहां बसे फ्रेंडली टाइगर्स के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि, यहां पर टाइगर को देखने की संभावना देश के दूसरे टाइगर रिजर्व से कहीं अधिक रहती है। इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक में किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और हो ही नहीं सकती।

Image

राजस्थान की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थली है रणथंभौर नेशनल पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यहां पर टाइगर को देखने की संभावना अधिक रहती है
  • ये देश के सबसे अच्छे टाइगर रिजर्व में से एक है
  • यह उत्तर में बनास और दक्षिण में चंबल नदी से घिरा है

Valentine Week 2023: विंध्याचल और अरावली पर्वत शृंखला की सुरमयी वादियों के बीच स्थित है राजस्थान की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थली रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान। रणथंभौर नेशनल पार्क देश के सबसे अच्छे बाघ अभयारण्यों में से एक है। इसे यहां बसे फ्रेंडली टाइगर्स के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि, यहां पर टाइगर को देखने की संभावना देश के दूसरे टाइगर रिजर्व से कहीं अधिक रहती है।

इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक में किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और हो ही नहीं सकती। यहां आप अपने पार्टनर संग बाघों की दहाड़ सुनने के अलावा प्राकृतिक नजारों को अपनी यादों में संजो सकते हैं। जयपुर एयरपोर्ट से रणथंभौर की दूरी महज 180 किमी है। जबकि नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर महज 10 किमी दूर है।

ये हैं इस टाइगर रिजर्व की खास बातें

करीब 392 किमी में फैले रणथंभौर नेशनल पार्क को 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व में घोषित कर 1980 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था। इसका नाम रणथंभौर किले के नाम पर रखा गया था और यह उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चंबल नदी से घिरा हुआ है। अगर आप वैलेंटाइन वीक को मस्ती और एडवेंचर से सराबोर करना चाहते हैं तो जंगल सफारी के बिना से सब संभव नहीं होगा। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ बाघों को नजदीक से निहारने के अलावा उनकी दहाड़ सुन सकेंगे। वहीं यहां पर अन्य जंगली जीवों और रेप्टाइल्स को देखना किसी रोमांच से कम नहीं होगा।

कभी अजेय दुर्ग था रणथंभौर फोर्ट

इस पार्क के अंदर स्थित रणथंभौर फोर्ट की सैर भी कर सकते हैं। रणथंभौर किला एक दुर्जेय किला है जो राजस्थान राज्य का ऐतिहासिक विकास का केंद्र बिंदु भी रहा है। किले में विराजित हैं भगवान त्रिनेत्र गणेश का मंदिर। यहां जो लोग दर्शन करने के लिए आते हैं वो मंदिर के पास पत्थर के छोटे घर बनाते हैं, जिससे उनके असली घर बनाने की मनोकामना पूरी हो सके।

बहुत खास है जोगी महल

रणथंभौर में स्थित जोगी महल सुंदर पदम तालाब के तट पर स्थित एक पुरानी विरासत है। यह महल रणथंभौर नेशनल पार्क के आस-पास घूमने की सबसे खास जगहों में से एक है जिसकी सुंदरता देखने लायक है। इस महल के परिसर में एक बहुत ही विशाल बरगद का पेड़ है। इसके अलावा आप रणथंभौर नेशनल पार्क की सबसे बड़ी पदम झील का भी भ्रमण कर सकते हैं। इसके किनारे बैठ कर आप अपने साथी संग आराम के पल बिता सकते हैं। मानसून के मौसम के दौरान पदम झील कमल के फूलों से लबालब हो जाती है, यही वजह है कि, इसका नाम पदम झील रखा गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article