जयपुर

कोटा के जंगलों में टाइगर की दस्तक; रणथंभौर का बाघ पहुंचा मुकुंदरा कॉरिडोर, अलर्ट पर वन विभाग

रणथंभौर टाइगर रिजर्व की बाघिन टी-107 सुल्ताना का मेल शावक अब मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के कॉरिडोर में देखा गया है। कोटा वन मंडल और अन्य वन विभागों की टीम पिछले दो दिनों से लगातार बाघ की ट्रैकिंग में जुटी हुई है।

Image

रणथंभौर का बाघ मुकुंदरा कॉरिडोर में देखा गया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranthambore Tiger: रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन टी-107 सुल्ताना के मेल शावक को हाल ही में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और रणथंभौर के बीच स्थित कॉरिडोर में देखा गया है। पिछले दो दिनों से यह बाघ कोटा वन मंडल, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व और रणथंभौर टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीमों की निगरानी में है।

बाघ की पहचान कैमरा ट्रैप में मिली तस्वीरों के माध्यम से की गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह टी-107 का शावक है। बाघ की मूवमेंट कोटा वन मंडल की इटावा रेंज के छापोल, बालूपा, झटवाड़ी, संग्रामपुरा गांव के आस-पास के जंगलों और पार्वती नदी के किनारे स्थित रेवाइंस क्षेत्र में देखी गई है।

इसकी निगरानी कैमरा ट्रैप, ड्रोन कैमरा, थर्मल (नाइट विजन) ड्रोन और पैदल ट्रैकिंग के माध्यम से की जा रही है। बाघ की सुरक्षा और मूवमेंट पर नजर रखने के लिए करीब 50 वनकर्मी और अधिकारी अलर्ट मोड पर तैनात हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article