जयपुर

चोरों ने बनाया जयपुर के ज्वेलरी शॉप को निशाना, लाखों के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हुए आरोपी

जयपुर के ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर और लाखों रुपये के सोने -चांदी के गहनों को लेकर फरार हो गए। अगले दिन दुकान का शटर टूटा मिलने पर चोरी के बारे में पता लगा और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Image

जयपुर के ज्वेलरी स्टोर से लाखों की चोरी (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो -Canva)

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर की एक ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब चोर दुकान के काउंटर पर रखे गहने चोरी करके फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस की टीमें चोरों को पकड़ने के लिए तलाश में जुटी हुई है।

ज्वेलरी शॉप से गहने लेकर फरार हुए आरोपी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला जयसिंहपुरा खोर में स्थित स्नेहा ज्वेलरी शॉप का है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर काउंटर में रखे सोने के हार और करीब 2.5 किलोग्राम चांदी के गहने चुराए। अगले दिन सुबह यानी शनिवार को दुकान का शटर टूटा मिला, तब चोरी के बारे में पता लगा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी शुरू की है। पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में चिंता पैदा कर दी है, और पुलिस ने सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा की जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!