जयपुर

Jaipur: जयपुर में मंदिर के गार्ड की हत्या, लोगों में मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 01:19 PM IST

Jaipur Temple Guard: जयपुर से एक मंदिर के गार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। हत्या के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

Image

Jaipur: जयपुर में मंदिर के गार्ड की हत्या, लोगों में मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Crime News: जयपुर से एक मंदिर के गार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कलेक्ट्रेट सर्किल के पास अज्ञात लोगों ने एक मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी है। हत्या के बाद आसपास लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आसपास लोगों की लगी भीड़

दरअसल, रविवार 2 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे एक मंदिर के गार्ड की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मृतक गार्ड की पहचान सुनील ठाकुर के रुप में हुई है। हत्या के बाद आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

अरुण चतुर्वेदी रहे मौके पर मौजूद

वहीं, इस हत्या के बाद लोगों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दौसा के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी भी घटना स्थल पर मौजूद रहें। हालांकि पुलिस शव को बरामद करने के बाद हत्या के आरोपी की जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article