जयपुर

जैसलमेर से सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा संदिग्ध सरकारी कर्मचारी, बिना इजाजत गया था पाकिस्तान

जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम शकूर खान पुत्र दले खान है। आरोपी कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया। उससे अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

Image

जैसलमेर से संदिग्ध गिरफ्तार

Jaisalmer News: जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियो के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। जिले से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। पकड़ा गया संदिग्ध युवक एक सरकारी कर्मचारी है। वह कुछ समय पहले बिना विभागीय अनुमति के पाकिस्तान गया था। इस संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है। संयुक्त जांच कमेटी (JIC) आरोपी से पूछताछ कर रही है।

ISI के संपर्क में रहा आरोपी

जैसलमेर से डिटेन किए गए संदिग्ध युवक की पहचान शकूर खान पुत्र दले खान के तौर पर हुई है। वहीं मंगलियों की ढाणी, बड़ोडा गांव का रहने वाला है। शकूर खान सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद विभाग को बिना जानकारी दिए पाकिस्तान गया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था। शकूर खान की नजदीकी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता सालेह मोहम्मद से भी बताई जा रही है।

पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद

सभी जांच एजेंसियों द्वारा शकूर खान से संयुक्त पूछताछ की जा रही है। इस पूछताछ में बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि जैसलमेर को भारत-पाक बॉर्डर के करीब होने की वजह से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में शकूर खान कि संदिग्ध गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। बीते कुछ दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कई लोगों को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!