जयपुर

Rajasthan: भरतपुर में सड़क हादसा; गैस टैंकर की टक्कर से दंपति की दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार

राजस्थान के भरतपुर में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार गैस टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सारस चौक के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Image

भरतपुर में सड़क हादसा

Photo : Times Now Digital

Bharatpur Road Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। यह घटना सारस चौक के पास उस वक्त हुई जब एक तेज रफ्तार गैस टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। सारस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) राधा किशन के अनुसार, मृतक दंपति की पहचान हेलक गांव निवासी नेत्रपाल गुर्जर (36) और उनकी पत्नी कृपा (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दंपति किसी कार्य से बाइक से जा रहे थे कि तभी जयपुर से आगरा की ओर जा रहे गैस टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टैंकर चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। नेत्रपाल किसान थे और अपनी बेटी निधि (19), नेहा (18) और बेटे दुर्गेश (15) से मिलने भरतपुर आए थे, जो पढ़ाई के लिए पुलिस लाइन क्षेत्र में अपने मामा के घर रह रहे हैं।

ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे के तुरंत बाद गैस टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद वह टैंकर को करीब 500 मीटर तक ले जाकर सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मृतकों की मोटरसाइकिल और टैंकर को जब्त कर सारस चौराहा पुलिस चौकी में खड़ा कर दिया है। अब फरार चालक की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें