जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान के तापमान में गिरावट, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड; पढ़े कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में तापमान में लगातार गिरावट के साथ सर्दी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक राज्य में ठंड और बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह से राजस्थान में ठंड में इजाफा होगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather Updates: राजस्थान में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, कड़ाके की ठंड के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत तक राज्य में ठंड और बढ़ सकती है। आईएमडी का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में राजस्थान में ठंड बढ़ने लगेगी। राज्य में 15 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और इसके बाद मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद सर्दी का असर दिखेगा।

मौसम में बदलाव के कारण

बता दें कि उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस जल्द ही राजस्थान को प्रभावित करेगा, जिससे तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में हो रही बारिश और बर्फबारी भी राजस्थान के मौसम को प्रभावित कर रही है।

राजस्थान में सर्दी का असर

जानकारी के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। माउंट आबू जैसे हिल स्टेशनों में तापमान और भी कम दर्ज किया गया है। बताया गया कि दिन में धूप खिलने के बावजूद, रातें काफी ठंडी हो रही हैं।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम?

बता दें कि नवंबर के अंत तक राजस्थान में ठंड का असर दिखना शुरू हो जाएगा। इसके बाद दिसंबर के मध्य से जनवरी तक राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। इस बार की सर्दी पिछले कुछ सालों की तुलना में ज्यादा पड़ सकती है। आईएमडी का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में राजस्थान में ठंड बढ़ने लगेगी। राज्य में 15 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और इसके बाद मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा, जिसके बाद सर्दी का असर दिखेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article