लखनऊ

UP Weather Today: आगरा में लू का कहर जारी, कानपुर का पारा 46°C के पार; जानें आज मौसम का हाल

UP Weather Today: भारत के उत्तर प्रदेश में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों की जान तक जा रही है। दिन-रात लोगों को बारिश का इंतजार है। लेकिन, अभी गर्मी से राहत पाने के कोई आसार नहीं है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग की हालत खराब रही। जानें आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम-

Image

यूपी में आज का मौसम

Photo : iStock

UP Weather Today: देश भर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी और हीटवेव ने कहर मचा रखा है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं यूपी में कई दिनों से लगातार प्रदेश का पारा बढ़ता जा रहा है। तापमान अपना तेवर कम करने को राजी नहीं है। ऐसे में लोगों को बस बारिश से राहत की उम्मीद है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग की हालत खराब रही। विभाग का अनुमान है कि आज रविवार का हाल भी ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन, कही-कहीं आसमान में बादल भी हैं, इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर में 30 से 40km की गति से हवाएं चल सकती हैं।

इन लाइकों में चलेंंगी गर्म हवाएं

आगरा में गर्मी का कहर जारी है। शनिवार को धूप से लोगों का बुरा हाल रहा। वहीं आगरा चौथा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 35Km प्रति घंटा के अनुसार लू चलने की चेतावनी दी है। 21 जून तक लू के कहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी और इसके कुछ इलाकों के लिए आने वाले 48 घंटे काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। दिन में यहां भीषण लू चल सकती है। इन दिनों दिन-रात यहां गर्मी का कहर बरसेगा। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी के सबसे गर्म शहर
कानपुर46.3°C
हमीरपुर46-3°C
प्रयागराज46°C
आगरा45.5°C
इन शहरों में अलर्ट जारी

यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी,जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, संतरविदारनगर, मिर्जापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और रायबरेली में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के करीब 32 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट

यूपी के 23 जिलों में भीषण गर्मी और लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, लू का रेड अलर्ट अलीगढ़, मथुरा, आगरा, महामाया नगर, कांशीराम नगर, एटा, फिरोजाबाद, इवाटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, अमरोहा, कासगंज, संभल, प्रयागराज,कौशांबी, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा और बहराइच में जारी किया गया है।

हीटवेव को लेकर चेतावनी

हीटवेव को देखते हुए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी गई है। वहीं बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। हीटवेव से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर बाहार निकलें। किसी भी जरूरी काम के लिए बाहर जाने से पहले सिर को अच्छी तरह से कवर करने की भी सलाह दी है। हीटवेव के कारण यूपी के अस्पतालों में भी लू लगने से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान